मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी था पीटीआई आशीष; डॉक्टर मलय के आर्यवर्त्त हॉस्पिटल में ही तोड़ा दम, जेब से बरामद ढाई पन्ने का सुसाइड नोट

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद संवेदनशील मोड़ ले लिया है। स्कूल के उपप्रबंधक राजवीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू पर हुए हमले के मुख्य आरोपी और पीटीआई आशीष चौधरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मौत की खबर से न केवल क्षेत्र में सनसनी फैल गई है, बल्कि उन तमाम सवालों को फिर से जीवित कर दिया है जो स्कूल के विवाद के साथ लंबे समय से जुड़े हुए थे।

मेरठ में मौत और सुसाइड नोट की गुत्थी

मेरठ मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का भव्य लोकार्पण ये भी पढ़ें  मेरठ मेडिकल कॉलेज में आधुनिक डायबिटिक रेटिनोपैथी स्क्रीनिंग मोबाइल वैन का भव्य लोकार्पण

मूल रूप से खतौली के ताजपुर गांव का निवासी आशीष चौधरी पुत्र हरेंद्र सिंह सोमवार को दिल्ली-देहरादून हाईवे पर दौराला क्षेत्र के वलीदपुर कट के पास गन्ने के खेत में अचेत अवस्था में मिला था। उसकी ऑल्टो कार भी वहीं पास में खड़ी थी। उसे उपचार के लिए मेरठ के आर्यावर्त अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार मामला प्रथम दृष्टया जहरीले पदार्थ के सेवन का लग रहा है। हालांकि, पुलिस के लिए सबसे बड़ी पहेली उसकी जेब से बरामद वह ढाई पन्ने का सुसाइड नोट है, जो अब जांच का केंद्र बन गया है।

वक्फ की जमीन पर आरा मशीन ठेकेदार की दबंगई, कोर्ट से हारने के बाद भी डाल रहा लेंटर ये भी पढ़ें  वक्फ की जमीन पर आरा मशीन ठेकेदार की दबंगई, कोर्ट से हारने के बाद भी डाल रहा लेंटर

राजवीर, ममता और मलय शर्मा का 'अस्पताल कनेक्शन'

ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी ये भी पढ़ें  ईरान-इजरायल संघर्ष के कारण मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट्स कैंसिल, यात्रियों को हुई परेशानी

यह घटना इसलिए भी अत्यंत चर्चा में है क्योंकि आशीष की मौत जिस आर्यावर्त अस्पताल में हुई, उसके संचालक डॉक्टर मलय शर्मा हैं। गौरतलब है कि स्कूल विवाद में नामजद मुख्य आरोपी और पूर्व प्रधानाचार्या डॉक्टर ममता दत्त शर्मा, डॉक्टर मलय शर्मा की सगी साली हैं। स्कूल के उपप्रबंधक राजवीर सिंह वर्मा उर्फ टीटू ने पूर्व में कई बार मुख्यमंत्री और डीजीपी आदि को भेजे शिकायती पत्रों में यह लिखित आरोप लगाए हैं कि डॉक्टर मलय शर्मा और डॉक्टर ममता दत्त शर्मा मिलकर स्कूल पर कब्जा करने के उद्देश्य से उनकी हत्या की साजिश रच रहे थे। आशीष की मौत के बाद राजवीर सिंह वर्मा के पुराने आरोप एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं।

हमले की पृष्ठभूमि और कानूनी पेच

पूरा मामला 19 मई 2025 का है, जब स्कूल परिसर में राजवीर सिंह वर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। स्कूल चेयरमैन कर्मवीर सिंह की तहरीर पर तत्कालीन प्रधानाचार्या ममता दत्त शर्मा, पीटीआई आशीष चौधरी समेत कई लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस मामले में अभी नामजद आरोपियों को चार्जशीट भी कर दिया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन है। इस बीच मुख्य आरोपी आशीष की मौत ने केस की दिशा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जांच के घेरे में कॉल रिकॉर्ड्स और सुसाइड नोट

आशीष की मौत के पीछे व्यक्तिगत तनाव, कानूनी दबाव या कोई बाहरी षड्यंत्र, इन तीनों एंगल पर पुलिस जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो मौत से ठीक पहले आशीष की किसी महिला से फोन पर लंबी बहस हुई थी। पुलिस अब सुसाइड नोट की हैंडराइटिंग और उसमें दर्ज किए गए तथ्यों की फॉरेंसिक जांच कराने की तैयारी में है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जांच हर पहलू को छूएगी ताकि यह साफ हो सके कि क्या यह वाकई आत्महत्या थी या कोई सोची-समझी साजिश।

आगे की कार्रवाई

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों पर स्थिति साफ होगी। साथ ही सुसाइड नोट और कॉल डिटेल्स के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर स्कूल विवाद की “स्याह परतों” को उजागर कर दिया है और कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब पुलिस जांच पर निर्भर करेंगे।

Views: 375

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

रियाद/ तेहरान- सऊदी अरब ने प्रिंस सुल्तान हवाईअड्डे की ओर बढ़ रहे पांच 'हमलावर' ईरानी ड्रोनों को मार गिराया है।...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
सऊदी अरब ने मार गिराए 5 ईरानी ड्रोन, प्रिंस सुल्तान एयरबेस पर था हमला, ईरान में जंग तीसरे दिन भी जारी, 550 लोगों की मौत

राष्ट्रपति ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सोमवार को इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित 'सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली' कार्यक्रम में दिल्ली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
 राष्ट्रपति ने लखपति बिटिया, होली–दीपावली पर मुफ्त गैस सिलेंडर और सहेली पिंक स्मार्ट कार्ड योजना का किया शुभारंभ

चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियां

अयोध्या/नई दिल्ली। फाल्गुन पूर्णिमा, 3 मार्च 2026 को लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्रों में...
Breaking News  राष्ट्रीय  धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
चंद्र ग्रहण: आज अयोध्या में रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन बंद, सूतक काल के दौरान बरतें ये सावधानियां

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबके मन में एक-दूसरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

उत्तर प्रदेश

मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

खतौली। कस्बे के प्रतिष्ठित लाल दयाल पब्लिक स्कूल से जुड़े बहुचर्चित जानलेवा हमले के मामले ने एक नया और बेहद...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर  मेरठ 
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम

यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले- सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबको सुरक्षा का एहसास है और सबके मन में एक-दूसरे...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  गोरखपुर 
यूपी में अब न कर्फ्यू है, न दंगा, यूपी में सब चंगा है: सीएम योगी, बोले-  सबको सुरक्षा का अहसास ही रामराज्य की अवधारणा

मुरादाबाद: भाजपा के भव्य होली मिलन में भूपेंद्र सिंह का शंखनाद, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

मुरादाबाद। होली के उल्लास के बीच भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने बुद्धि विहार स्थित कार्यालय में एक भव्य...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद: भाजपा के भव्य होली मिलन में भूपेंद्र सिंह का शंखनाद, 2027 चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

   सहारनपुर। जनपद सहारनपुर के समस्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन का...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ होलिका दहन, कलेक्ट्रेट पर उमड़ा जनसैलाब

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुज़फ्फरनगर में मीनाक्षी चौक पर फूड एस मूड रेस्टोरेंट पर जिला प्रशासन ने कसा शिकंजा; 10 विभागों को जांच के कड़े आदेश
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं