मुजफ्फरनगर: मीरापुर में अगवा की गई छात्रा बरामद, आरोपी को भेजा जेल
दूसरे समुदाय की छात्रा को ले जाने पर हुआ था बवाल

मीरापुर(मुजफ्फरनगर)। कस्बे के मोहल्ला तहबरपुरा में एक छात्रा को दूसरे समुदाय के युवक द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले ने क्षेत्र में हड़कंप मचने के बाद पुलिस कार्रवाई से करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छात्रा की बरामदगी के बाद सांप्रदायिक तनाव को भी पुलिस टालने में कामयाब रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पॉक्सो जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।
मीरापुर थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, छात्रा 20 मार्च को मेरठ स्थित अपने कॉलेज के लिए घर से निकली थी। जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। काफी तलाश के बाद भी जब सुराग नहीं मिला, तो छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर देकर बेटी को दूसरे संप्रदाय के युवक पर बहला पफुसला कर अगवा करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में शनिवार को तहरीर दी थी।
प्रेमजाल में फंसाकर अपहरण की साजिश
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि मोहल्ले के ही एक युवक ने छात्रा को अपने प्रेमजाल में फंसाया और उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने तत्काल टीमों का गठन किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक और छात्रा दोनों को बरामद कर लिया।
पॉक्सो और शोषण की धाराओं में मुकदमा
छात्रा के पिता की तहरीर पर पुलिस ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की है। आरोपी के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस त्वरित कार्यशैली की सराहना की है, जिससे समय रहते मामला सुलझ गया और माहौल बिगड़ने से बच गया।
न्यायालय में पेशी के बाद भेजा जेल
थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। छात्रा का जिला चिकित्सालय में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कस्बे में शांति व्यवस्था कायम है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां