मुजफ्फरनगर: कुट्टू का आटा खाने से एक ही परिवार के 7 लोग बीमार, गांव में मचा हड़कंप

मुजफ्फरनगर। जनपद के बुढ़ाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव बसी वेल्ली में नवरात्र के व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का सेवन करना एक परिवार के लिए भारी पड़ गया। मिलावटी या पुराना आटा खाने से एक ही परिवार के 7 सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और खाद्य विभाग की टीम सतर्क हो गई है।
ये भी पढ़ें खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 'गुर्गों' ने की गोलीबारी, हैरी बॉक्सर के नाम से 10 करोड़ की फिरौतीपकवान खाते ही बिगड़ी तबीयत
मिली जानकारी के अनुसार, बसी वेल्ली निवासी मांगेराम के परिवार ने शनिवार को नवरात्र व्रत के उपलक्ष्य में कुट्टू के आटे से बने पकवान तैयार किए थे। भोजन करने के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को चक्कर आने, जी मिचलाने और पेट में तेज दर्द की शिकायत होने लगी। देखते ही देखते परिवार के 7 लोग अचेत होने लगे।
बीमारों की सूची और उपचार
फूड पॉइजनिंग का शिकार होने वालों में रामकिशन, मीनू, वंश, कशिश, नैतिक, संजना और आकांक्षा शामिल हैं। आनन-फानन में सभी को बुढ़ाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत में सुधार न होता देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला चिकित्सालय मुजफ्फरनगर के लिए रेफर कर दिया, जहाँ फिलहाल सभी का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार, पुराना या फफूंद लगा कुट्टू का आटा 'न्यूरोटॉक्सिक' हो सकता है, जिससे तत्काल प्रभाव से शरीर पर बुरा असर पड़ता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां