खरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 'गुर्गों' ने की गोलीबारी, हैरी बॉक्सर के नाम से 10 करोड़ की फिरौती

On
School Ad

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के कसरावद थाना क्षेत्र के भीलगांव के एक व्यापारी के घर गोलीबारी के दावे और 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े "हैरी बॉक्सर" नाम के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर जिम्मेदारी लेने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और व्यापारी के घर पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है।

 

बागपत: रटौल में 'न्याय' की जीत, हाजी मुंतजिर ने ली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ; कोर्ट के आदेश पर जुनैद फरीदी की कुर्सी गई ये भी पढ़ें  बागपत: रटौल में 'न्याय' की जीत, हाजी मुंतजिर ने ली नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ; कोर्ट के आदेश पर जुनैद फरीदी की कुर्सी गई

बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चौंकाया; सुवेंदु अधिकारी लड़ेंगे दो सीटों से, ममता को उनके गढ़ भवानीपुर में देंगे टक्कर ये भी पढ़ें  बंगाल चुनाव 2026: भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर चौंकाया; सुवेंदु अधिकारी लड़ेंगे दो सीटों से, ममता को उनके गढ़ भवानीपुर में देंगे टक्कर

पुलिस अधीक्षक रवींद्र वर्मा ने बताया कि दिलीप राठौड़ के पुत्र सत्येंद्र राठौड़ की शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गोलीबारी की घटना की पुष्टि हुई है और सुरक्षा के मद्देनजर दिलीप राठौड़ के घर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि हाल ही में अशोक नगर में भी इसी तरह की धमकी का मामला सामने आया था, जिससे इन घटनाओं के बीच संभावित कड़ी की जांच की जा रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 'बिल्डर' के खिलाफ जंग; लिफ्ट और गंदगी से परेशान निवासियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन ये भी पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट: ला रेजिडेंशिया सोसाइटी में 'बिल्डर' के खिलाफ जंग; लिफ्ट और गंदगी से परेशान निवासियों का दूसरे दिन भी प्रदर्शन

 

सत्येंद्र राठौड़ के द्वारा दर्ज कराई गयी एफआईआर के अनुसार, उन्हें और उनके पिता को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा व्हाट्सएप कॉल और वॉइस नोट के माध्यम से धमकियां दी गईं। आरोपियों ने गोलीबारी का वीडियो भेजकर 10 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और घर को बम से उड़ाने की धमकी दी। सत्येंद्र ने बताया कि 17 मार्च को उनके पिता के मोबाइल पर वॉइस कॉल आया, जिसमें पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई और कहा गया कि सोमवार रात उनके घर पर गोली चलवाई गई है। इसके बाद फायरिंग के वीडियो और वॉइस नोट व्हाट्सएप पर भेजे गए।

 

उन्होंने बताया कि 18 मार्च को भी विदेशी नंबरों से लगातार कॉल आ रहे हैं, जिन्हें उन्होंने और उनके पिता ने रिसीव नहीं किया। सत्येंद्र के मुताबिक, 16 मार्च को उनका परिवार इंदौर गया हुआ था। वीडियो मिलने के बाद जब उन्होंने घर के सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें तीन नकाबपोश बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर पर फायरिंग करते नजर आए। उनका दावा है कि भेजा गया वीडियो और सीसीटीवी फुटेज एक जैसे हैं। इस घटना की पुष्टि मजदूर शंकर ने भी की है।

 

इसी बीच सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई नाम के लोगों ने फायरिंग की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में दिलीप राठौड़ पर किसानों का शोषण करने और फर्जी आईडी के जरिए पैसे ठगने के आरोप लगाए गए हैं। साथ ही इसे पहली और आखिरी चेतावनी बताते हुए आगे जानलेवा हमले की धमकी भी दी गई है।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। हालांकि दिलीप राठौड़ ने कहा कि वह फिलहाल बाहर हैं और इस बारे में कुछ नहीं कह सकते। उन्होंने कहा कि उनके परिवार वाले डरे हुए हैं, और उन्हें घर आने के लिए कह रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सोशल मीडिया पोस्ट की सत्यता भी खंगाली जा रही है।

 

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों में कुम्मनम राजशेखरन प्रमुख

नई दिल्ली। केरल विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी।...
Breaking News  राष्ट्रीय  देश-प्रदेश  अन्य राज्य 
केरल चुनाव 2026: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 39 उम्मीदवारों में कुम्मनम राजशेखरन प्रमुख

पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले

मुंबई। भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक एचडीएफसी बैंक के पार्ट-टाइम चेयरमैन और इंडिपेंडेंट डायरेक्टर अतानु चक्रवर्ती के...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
पार्ट-टाइम चेयरमैन के इस्तीफे के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर 4 प्रतिशत से अधिक फिसले

भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को गोवा समेत चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर होने वाले...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
भाजपा ने गोवा समेत चार राज्यों के विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

  मुंबई। अपकमिंग फिल्म केडी: द डेविल के विवादित गाने "सरके चुनर तेरी सरके" पर कार्रवाई के बाद अब राष्ट्रीय आयोग...
Breaking News  मुख्य समाचार  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
'टटीरी' को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने सिंगर बादशाह को जारी किया समन, 25 मार्च को पेश होने का निर्देश

उत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

अयोध्या। वासंतिक नवरात्र और हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन अयोध्या धाम में आध्यात्मिक और ऐतिहासिक संगम देखने को मिला, जब...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  अयोध्या 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए..भव्य 'श्रीराम यंत्र' स्थापना अनुष्ठान में शामिल होकर देश की सुख-समृद्धि की कामना की

कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के कई कोल्ड स्टोरेजों पर इन दिनों आलू रखने के लिए किसानों की लंबी-लंबी लाइनें लग रही...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
कोल्ड स्टोरेज पर आलू रखने के लिए लगी लंबी लाइनें, प्रबंधन की सुस्ती से किसान परेशान

पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के कानपुर में कायमगंज कोतवाली पुलिस अभिरक्षा से भाग रहे लुटेरे को पुलिस ने बुधवार को देर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  अलीगढ  
पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से लुटेरा घायल,दीवान को भी लगी गोली

लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

  लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिजनौर स्थित अवैध मॉड गैलेक्सी सिटी दिनभर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में 9 अवैध रो-हाउस भवनों पर चला बुलडोजर, 22 अवैध निर्माण सील

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव