दुर्ग के थाना छावनी क्षेत्र में दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद से तनाव,नगर पुलिस अधीक्षक घायल

On
School Ad

दुर्ग। दुर्ग जिले के भिलाई के थाना छावनी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच के बीच सोमवार देर रात दो समुदायों में हिंसक झड़प के बाद से तनाव है। पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है । दुर्ग, भिलाई, छावनी के सीएसपी के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी और ग्रामीण भी देर रात तक मौजूद रहे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, विवाद की शुरुआत दो बच्चों के बीच हुई कहासुनी से हुई थी।

दुर्ग के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिशंकर ने बताया है कि भिलाई में सोमवार देर शाम थाना छावनी के अंतर्गत सोनकर मोहल्ले में दो पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करने लग गए। जिसके बाद छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बीच बचाव के दौरान छावनी थाना सीएसपी घायल हो गए। कई लोगों को चोट लगी है। शांति व्यवस्था लगाने पुलिस बल तैनात है। चंद्रा ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपितों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा  ये भी पढ़ें  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव : भारतीय निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों की घोषणा

बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत शारदापारा इलाके में बच्चों के बीच हुए एक मामूली झगड़े से हुई, लेकिन देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पत्थरबाजी होने लगी। पत्थरबाजी की चपेट में आने से सीएसपी छावनी सहित कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। मौके पर दो एएसपी, 12 थाना प्रभारी और 300 से अधिक पुलिस जवानों को भेजा गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है, लेकिन तनाव अभी भी बना हुआ है।एक पक्ष का आरोप है कि कुछ दिन पहले मोहल्ले का युवक एक युवती को लेकर भाग गया था। बाद में दोनों को वापस बुलाया गया, युवती को उसके घर भेजा गया। युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा गया। आरोप है कि उसी रंजिश में यह विवाद हुआ। जो बच्चों के विवाद के बाद हिंसा में बदल गया। विवाद बढ़ने के बाद दोनों पक्षों के लोगों ने देर रात छावनी थाने का घेराव कर दिया और नारेबाजी करने लगे। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम ये भी पढ़ें  सिद्धपीठ माँ शाकुम्भरी पर बरसेगी विकास की कृपा: सीएम योगी ने परखा कॉरिडोर, बोले—अक्टूबर तक हर हाल में पूरा हो काम

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने आरोप लगाया कि यह सुनियोजित साजिश थी और एक पक्ष को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।करणी सेना के अनुसार, यह विवाद नाबालिग बच्चों के बीच की लड़ाई से शुरू हुआ, जिसे बाद में एक पक्ष द्वारा सुनियोजित हमला करने की कोशिश बताया जा रहा है।

राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम ये भी पढ़ें  राजस्थान के कई जिलों में बारिश-ओले, तापमान गिरा, 18 से फिर बदलेगा मौसम

Views: 13

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला के ग्रेटर नोएडा पश्चिम स्थित निराला एस्टेट सोसाइटी में मंगलवार को उस...
Breaking News  दिल्ली NCR  नोएडा 
 ग्रेटर नोएडा में 'निराला एस्टेट' सोसाइटी में सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, सुरक्षा व्यवस्था ठप

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

उत्तर प्रदेश

सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

सोनभद्र। जनपद के राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब प्यार में विवाद के...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सोनभद्र: प्यार में 'शोले' स्टाइल ड्रामा, पत्नी को लाने ससुराल पहुंचे युवक के साथ हुई मारपीट तो चढ़ गया टावर पर

मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

मुरादाबाद। जिले में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को होने से पहले ही नाकाम कर दिया। थाना मैनाठेर पुलिस...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद पुलिस की बड़ी सफलता: अपहरण की साजिश रच रहे 5 शातिर अपराधी गिरफ्तार

लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

लखनऊ। लखनऊ में आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट भर्ती में देरी से नाराज़ अभ्यर्थियों ने मंगलवार को अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ: भर्ती में देरी पर फूटा युवाओं का गुस्सा, हाथ में कटोरा लेकर किया प्रदर्शन, जीपीओ के पास पुलिस ने रोका

टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम