टीएमयू में हास्य-व्यंग्य की महफिल, शैलेश लोढ़ा ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

On
School Ad

मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय, मुरादाबाद में आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और सामाजिक सरोकारों का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे प्रसिद्ध हास्य-व्यंग्यकार, लेखक और अभिनेता शैलेश लोढ़ा, जिन्होंने अपनी ओजपूर्ण और रोचक प्रस्तुति से हजारों छात्र-छात्राओं और अतिथियों को देर रात तक बांधे रखा।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद कवियों की प्रस्तुतियों का सिलसिला शुरू हुआ, जिसने पूरे वातावरण को काव्यमय बना दिया। मंच संचालन व्यंग्यकार गोविंद राठी ने किया, जबकि अध्यक्षता शैलेश लोढ़ा ने संभाली।

जेल में बंद आजम खान का ईद पर संदेश, समर्थकों से काली पट्टी बांधकर विरोध जताने की अपील ये भी पढ़ें  जेल में बंद आजम खान का ईद पर संदेश, समर्थकों से काली पट्टी बांधकर विरोध जताने की अपील

शैलेश लोढ़ा ने अपनी चर्चित कविता “जिंदगी मुझे तुझसे प्यार है” के माध्यम से आम आदमी के संघर्ष, पारिवारिक जिम्मेदारियों और जीवन के यथार्थ को भावपूर्ण शब्दों में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा—

दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग ये भी पढ़ें  दरोगा भर्ती परीक्षा के प्रश्न पर मुरादाबाद में बवाल, ब्राह्मण समाज ने FIR की उठाई मांग

“बच्चों के टूटे खिलौनों को कितनी बार जोड़ पाऊंगा,

टीएमयू के ‘रॉक ऑन’ में गायक बादशाह का जलवा, हजारों युवाओं पर छाई संगीत की बादशाहत ये भी पढ़ें  टीएमयू के ‘रॉक ऑन’ में गायक बादशाह का जलवा, हजारों युवाओं पर छाई संगीत की बादशाहत

बीबी की फटी साड़ी में से झांकेंगे सपने,

आखिर वही तो हैं अपने…

भले ही हर दिन बोझ हो और खुद पर उधार है,

तू जैसी भी है जिंदगी मुझे तुझसे प्यार है।”

उन्होंने भारतीय परिवार व्यवस्था और संस्कारों पर जोर देते हुए कहा कि जिस घर में बुजुर्ग नहीं होते, वह घर केवल मकान बनकर रह जाता है।

लोढ़ा ने समाज में गिरती नैतिकता और फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता पर भी तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने कहा कि कलम की जिम्मेदारी समाज को दिशा देने की होती है और साहित्यकारों को अपनी मर्यादा बनाए रखनी चाहिए।

कार्यक्रम में वीर रस के कवि अशोक चारण ने अपनी ओजस्वी वाणी से देशभक्ति का जोश भर दिया। उनकी प्रभावशाली प्रस्तुति और सशक्त उच्चारण ने श्रोताओं को रोमांचित कर दिया। उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से राष्ट्रप्रेम और साहस का संदेश दिया।

श्रृंगार रस की कवयित्री मनु वैशाली ने अपने मधुर और भावपूर्ण गीतों से वातावरण को प्रेम और सौंदर्य से सराबोर कर दिया। उनकी चर्चित कविता “मोहिनी” पर पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

हास्य कवि चेतन चर्चित ने अपने चुटीले अंदाज में दहेज, जुआ, शराब और अन्य सामाजिक कुरीतियों पर प्रहार किया। उन्होंने श्रोताओं को हंसाते हुए गंभीर संदेश भी दिया कि समाज को इन बुराइयों से मुक्त करना आवश्यक है।

गीतकार अभिसार गीता शुक्ल ने प्रेम और विरह की भावनाओं को अपनी रचनाओं के माध्यम से व्यक्त किया। उनकी कविताओं ने युवाओं के दिलों को छू लिया और देर रात तक श्रोताओं को कार्यक्रम से जोड़े रखा।

व्यंग्यकार गोविंद राठी ने समाज और राजनीति की विसंगतियों पर तीखा कटाक्ष किया। उनकी रचनाओं में हास्य के साथ-साथ गहरी सामाजिक सोच भी झलकती रही।

अपने संबोधन में शैलेश लोढ़ा ने भारतीय संस्कृति, परंपराओं और मूल्यों को बचाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने युवाओं से मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से बचने और पुस्तकों को अपना सच्चा मित्र बनाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि अभिभावकों को अपने बच्चों की तुलना दूसरों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि हर व्यक्ति की अपनी अलग क्षमता और पहचान होती है।

युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में असफलता आने पर निराश न हों, बल्कि अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए आगे बढ़ते रहें।

भारतीय परंपरा का उल्लेख करते हुए उन्होंने “पैर छूने” की संस्कृति को जीवित रखने की आवश्यकता बताई और कहा कि यही संस्कार हमें हमारी जड़ों से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, प्रबंधन के वरिष्ठ सदस्य, शिक्षाविद, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सभी ने कवियों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया और तालियों के माध्यम से उनका उत्साहवर्धन किया।

Views: 17

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

अमित शाह ने NCB स्थापना दिवस पर दी बधाई: 'नशामुक्त भारत' के लिए एनसीबी का समर्पण सराहनीय

  नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के स्थापना दिवस के अवसर   इससे...
Breaking News  राष्ट्रीय 
अमित शाह ने NCB स्थापना दिवस पर दी बधाई: 'नशामुक्त भारत' के लिए एनसीबी का समर्पण सराहनीय

गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।बताया जा रहा है...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

  तेल अवीव। इजरायल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने मंगलवार को कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और यूनाइटेड किंगडम के   हम...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
हिज्बुल्लाह ने पिछले दो हफ्तों में इजरायली नागरिकों पर दागे 2,000 मिसाइल-रॉकेट और ड्रोन: गिदोन सार

हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

ड्रग तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल: महाराष्ट्र सरकार लाएगी सख्त कानून, उम्र सीमा 16 करने की तैयारी

मुंबई। महाराष्ट्र में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  महाराष्ट्र 
ड्रग तस्करी में नाबालिगों का इस्तेमाल: महाराष्ट्र सरकार लाएगी सख्त कानून, उम्र सीमा 16 करने की तैयारी

उत्तर प्रदेश

गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

वाराणसी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।बताया जा रहा है...
उत्तर प्रदेश  वाराणसी 
गंगा में इफ्तार, हवालात में सहरी! वाराणसी से चौंकाने वाला मामला

हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

लखनऊ में विकास की रफ्तार इतनी तेज हो गई है कि सड़कें बनते ही “आराम” करने लगी हैं। जी हां,...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लोकार्पण के 3 दिन बाद ही धंसी ‘ग्रीन कॉरिडोर’ सड़क! विकास या जल्दबाज़ी का नमूना?

मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

   मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (CCS यूनिवर्सिटी) परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक हॉस्टल में अचानक सांप...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के हॉस्टल में निकला सांप, छात्रों में मचा हड़कंप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम