हैदराबाद: मुस्लिम स्कॉलर सैय्यद अयूब की सीएम योगी को खुली चुनौती— ‘जेल और मुकदमों से नहीं डरते’

हैदराबाद। हैदराबाद के मुस्लिम स्कॉलर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सैय्यद अयूब ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संभल प्रशासन को एक वीडियो के जरिए सीधी चुनौती दी है। सैय्यद अयूब का यह बयान उस समय सामने आया है जब संभल पुलिस ने आगामी त्योहारों और जुमे की नमाज को लेकर सड़कों पर नमाज न पढ़ने की सख्त हिदायत जारी की है।
‘पूरे देश में सड़कों पर होगी नमाज’
सैय्यद अयूब ने अपने वायरल वीडियो में कहा कि अगर ईद की नमाज के समय मस्जिदों में जगह कम पड़ती है, तो संभल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सड़कों पर नमाज अदा की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन की चेतावनी को दरकिनार करते हुए कहा, "अगर किसी में दम है तो मुसलमानों को सड़क पर नमाज पढ़ने से रोक कर दिखाए।" अयूब ने स्पष्ट किया कि मुसलमान मुकदमों या जेल की धमकियों से डरने वाला नहीं है।
सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी का आरोप
चुनौती देने के साथ ही सैय्यद अयूब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। उन्होंने यूपी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर मुसलमानों पर पाबंदियां लगा रही है। सैय्यद अयूब, जिनके सोशल मीडिया पर 20 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स बताए जाते हैं, के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
संभल प्रशासन ने पहले ही दी है चेतावनी
गौरतलब है कि संभल के पुलिस अधिकारी कुलदीप कुमार ने हाल ही में शांति समिति की बैठक में स्पष्ट किया था कि किसी भी स्थिति में सार्वजनिक सड़कों पर नमाज की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन ने चेतावनी दी थी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शांति भंग करने की अनुमति किसी को नहीं होगी।
सैय्यद अयूब के इस भड़काऊ बयान के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश के आरोप में सैय्यद अयूब पर कानूनी शिकंजा कसा जा सकता है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां