सुपौल में इओयू की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक संपत्ति मामले में अभियंता के ठिकानों पर छापेमारी

सुपौल। जिले के करजाईन क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई इओयू पटना की टीम ने आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मधुबनी में पदस्थापित बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक से जुड़े विभिन्न ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
मंगलवार सुबह इओयू की टीम करीब एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ करजाईन पहुंची। टीम में कई वरीय अधिकारी शामिल हैं। छापेमारी के दौरान स्थानीय प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया और सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, करजाईन में मनोज कुमार रजक के भाई संजय कुमार रजक के एचपी गैस एजेंसी कार्यालय, गैस गोदाम और आवास पर जांच की जा रही है। इसके अलावा संस्कृत निर्मली स्थित गैस एजेंसी कार्यालय और बौराहा स्थित गैस गोदाम में भी एक साथ कार्रवाई चल रही है। करजाईन में ही अभियंता के आवास और जमीन से जुड़े दस्तावेजों की भी गहन जांच की जा रही है।
इओयू अधिकारियों के मुताबिक, मनोज कुमार रजक के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला पहले से दर्ज है। उसी आधार पर एक साथ सात ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। टीम संपत्ति से जुड़े कागजात, बैंकिंग लेनदेन और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, गैस एजेंसी के संचालन में भी अभियंता की संभावित भूमिका की जांच की जा रही है। हालांकि, इओयू के अधिकारी फिलहाल इस मामले में कोई आधिकारिक बयान देने से बच रहे हैं। छापेमारी की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की संभावना है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां