CBI की बड़ी रेड: रेलवे का जूनियर इंजीनियर रिश्वत लेते गिरफ्तार, बिजली कनेक्शन देने के बदले मांगी थी घूस

On
School Ad

 नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के एक जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई 17 मार्च को हुई। गिरफ्तार आरोपी झारखंड के बोकारो जिले के भोजूडीह में साउथ ईस्टर्न रेलवे के आद्रा डिवीजन में तैनात था और साइट इंजीनियर के रूप में कार्य कर रहा था। सीबीआई के अनुसार, आरोपी ने एक निजी कंपनी के साइट ऑफिस में बिजली कनेक्शन देने के बदले 15,000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी। इस शिकायत के आधार पर सीबीआई ने 16 मार्च को मामला दर्ज किया और फिर आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई। कार्रवाई के दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

 

खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा? ये भी पढ़ें  खतौली का महा-संग्राम: क्या मदन भैया बचा पाएंगे अपना 'किला' या विक्रम सैनी की होगी वापसी ? सर्वे में दें अपनी राय! क्या आएगा कोई तीसरा चेहरा?

सीबीआई टीम ने तुरंत आरोपी को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही आरोपी के कार्यालय और उसके आवास पर भी तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया, जो खबर लिखे जाने तक जारी था। सीबीआई ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को जल्द ही सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है और आगे अन्य खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है। इस कार्रवाई को रेलवे और अन्य सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सीबीआई की इस मुहिम से यह साफ संकेत मिलता है कि रिश्वतखोरी के मामलों में अब किसी भी तरह की लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के ये भी पढ़ें  बिहार राज्यसभा चुनाव: मतदान के बीच तेजस्वी यादव बोले, आंकड़े हमारे साथ, 41 वोट पक्के

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

शामली। राष्ट्र निर्माण और भविष्य की नीतियों के निर्धारण में मील का पत्थर साबित होने वाली 'जनगणना 2027' की...
शामली 
शामली में फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया डिजिटल जनगणना का प्रशिक्षण

राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

नई दिल्ली।  ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट स्पष्ट रूप से निर्धारित करता है कि किन परिस्थितियों में और किन लोगों को...
Breaking News  राष्ट्रीय 
राज्यसभा में शेड्यूल H1 दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर हंगामा, सरकार से सख्त कानून की मांग

शामली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

शामली। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने कबड्डी, हैंडबॉल और कुश्ती स्पर्धाओं में...
शामली 
शामली में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दम 

मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

   मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नकद निकासी सेवा

मुंबई। जियो पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (जेपीबीएल) ने मंगलवार को यूपीआई आधारित नकद निकासी सेवा शुरू करने की घोषणा की। कंपनी...
Breaking News  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
जियो पेमेंट्स बैंक ने शुरू की यूपीआई आधारित नकद निकासी सेवा

उत्तर प्रदेश

भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

कानपुर। जिलाधिकारी के निर्देशन में भूमाफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत मंगलवार को तहसील प्रशासन ने नवेली पावर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
भूमाफिया के हाेटल पर चला बुलडोजर, चारागाह की 10 करोड़ की जमीन कब्जामुक्त : अबिचल प्रताप सिंह

सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मंगलवार को सिधौली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण कर...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ  अयोध्या 
सीतापुर के सिधौली सीएचसी में अचानक पैदल पहुंचे ब्रजेश पाठक, खामियों को देख जिम्मेदारों को कड़ी फटकार

बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

बिजनौर। उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के नगीना देहात थाने में तैनात दरोगा की हार्ट अटैक से मौत हो गई।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  शामली  बिजनौर 
 बिजनौर में ड्यूटी पर निकले दरोगा की हार्ट अटैक से मौत, शामली के थे निवासी

मेरठ: काशीराम कॉलोनी में दबंगई का वीडियो वायरल, महिला पर लाठी-डंडों से हमले और उगाही का आरोप

   मेरठ। जनपद की काशीराम कॉलोनी में दबंगई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसका लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: काशीराम कॉलोनी में दबंगई का वीडियो वायरल, महिला पर लाठी-डंडों से हमले और उगाही का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम