मुजफ्फरनगर: गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, चरथावल में गैस एजेंसी पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल कस्बे में इंडियन गैस एजेंसी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। गैस वितरण में भारी अनियमितता और सिलेंडरों की कथित कालाबाजारी के गंभीर आरोपों को लेकर बड़ी संख्या में भाकियू कार्यकर्ता एजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी के नेतृत्व में शुरू हुए इस प्रदर्शन से स्थानीय प्रशासन और एजेंसी संचालकों में खलबली मची हुई है।

कृत्रिम कमी दिखाकर ब्लैक में बेचे जा रहे सिलेंडर

मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार 

धरना स्थल पर मौजूद किसान नेताओं ने एजेंसी संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है, लेकिन इसके बावजूद उपभोक्ताओं को "नो स्टॉक" का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। भाकियू का आरोप है कि एजेंसी द्वारा जानबूझकर कृत्रिम कमी (Artificial Scarcity) पैदा की जा रही है, ताकि सिलेंडरों को ऊंचे दामों पर ब्लैक मार्केट में बेचा जा सके। इस धांधली के कारण आम जनता को रसोई गैस के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में गरीबी के अंतिम संस्कार में शालू सैनी ने पेश की मिसाल, निभाया रिश्ते का फर्ज 

KYC प्रक्रिया में लापरवाही का आरोप

मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा" ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: खाद के साथ जबरन थमाया दूसरा सामान तो खैर नहीं! DM उमेश मिश्रा के सख्त निर्देश— "विक्रेताओं पर दर्ज होगा मुकदमा"

प्रदर्शनकारियों ने केवल कालाबाजारी ही नहीं, बल्कि डिजिटल प्रक्रिया में भी धांधली का मुद्दा उठाया है। किसान नेताओं का कहना है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की केवाईसी (KYC) प्रक्रिया में जानबूझकर ढिलाई बरती जा रही है। संबंधित सरकारी साइट खुली होने के बावजूद एजेंसी कर्मचारी केवाईसी पूरी नहीं कर रहे हैं, जिससे लोग समय पर बुकिंग नहीं कर पा रहे और उन्हें देर रात तक लाइनों में लगकर इंतजार करना पड़ता है।

जब तक समाधान नहीं, तब तक धरना जारी

फिलहाल धरना स्थल पर भाकियू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है और अभी तक विभाग या प्रशासन के किसी भी वरिष्ठ अधिकारी से वार्ता नहीं हो सकी है। ब्लॉक अध्यक्ष संजय त्यागी ने दो-टूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक गैस वितरण की व्यवस्था पारदर्शी नहीं होती और उपभोक्ताओं की केवाईसी व सिलेंडर की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होता, तब तक यह धरना प्रदर्शन समाप्त नहीं होगा।

Views: 60

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

इस्तेखार अब्बासी | वीडियो रिपोर्टर | मुज़फ्फरनगर Picture

मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।

मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

नवीनतम

शामली: लेखपाल पर लगा पचास हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

   शामली। जनपद में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच एक क्षेत्रीय लेखपाल पर रिश्वत मांगने का सनसनीखेज मामला...
शामली 
शामली: लेखपाल पर लगा पचास हजार रुपये रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप, पीड़ित ने जिलाधिकारी से लगाई न्याय की गुहार

एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच केंद्र सरकार ने देश में एलपीजी और अन्य ईंधन की   नागरिकों...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर सरकार सख्त, मारे गए 12,000 से ज्यादा छापे; 15,000 सिलेंडर किए गए जब्त

देश के गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस की पहुंच तय करें सरकार:संसदीय समिति

नई दिल्ली। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संबन्धी संसदीय स्थायी समिति ने मंगलवार को संसद के दोनों सदनों...
मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  दिल्ली 
देश के गरीब परिवारों तक एलपीजी गैस की पहुंच तय करें सरकार:संसदीय समिति

मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

   मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

ग्रेनो में ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का आगाज, सेक्टर अल्फा टू में जागरुकता कार्यक्रम

  नोएडा। ग्रेटर नोएडा को स्वच्छ शहर बनाने के लिए ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का सेक्टर अल्फा टू से शुभारंभ   इस...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेनो में ‘सफाई मित्र सार्थक पहल‘ का आगाज, सेक्टर अल्फा टू में जागरुकता कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश

मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

   मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब यहाँ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: ब्रह्मपुरी की मेजर ध्यानचंद कॉलोनी में फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

मायावती का बड़ा हमला: कांग्रेस-सपा ने कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की साजिश की

लखनऊ। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के संस्थापक कांशीराम को भारत...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मायावती का बड़ा हमला: कांग्रेस-सपा ने कांशीराम की बनाई पार्टी को खत्म करने की साजिश की

सपा नेता फिरोज खान ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग

संभल। समाजवादी पार्टी के नेता फिरोज खान ने मंगलवार को डीआईजी से मुलाकात कर रमजान पर रोजा रखने वाले नमाजियों...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  संभल  
सपा नेता फिरोज खान ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, नमाजियों पर पुष्पवर्षा की मांग

“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

मीरजापुर। जनपद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मिर्जापुर  
“साहब, मैं जिंदा हूं!”—कागजों में मौत, जमीन पर कब्जा..मीरजापुर में हैरान करने वाला खेल उजागर

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम