मुजफ्फरनगर: खतौली बाईपास पर पलटी डबल डेकर बस, दर्जनभर यात्री घायल

गुरुग्राम जा रही थी लग्जरी वॉल्वो टूरिस्ट बस, तीन गंभीर यात्रियों को हायर सेंटर भेजा

School Ad

खतौली (मुजफ्फरनगर)। सोमवार की तड़के खतौली बाईपास पर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ गुरुग्राम जा रही एक लग्जरी वॉल्वो डबल डेकर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हो गए, जिनमें से तीन को गंभीर स्थिति में हायर सेंटर रेफर किया गया है। इस हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 3 बजे यह लग्जरी बस लगभग 25 यात्रियों को लेकर गुरुग्राम की ओर जा रही थी। जैसे ही बस खतौली बाईपास पर गांव तिगाई के पास पहुंची, चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। प्रारंभिक जांच में हादसा बस की तेज गति और चालक की लापरवाही के कारण होना बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने बस के भीतर फंसे यात्रियों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और एम्बुलेंस की मदद से उन्हें नजदीकी प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि तीन यात्रियों की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

मुजफ्फरनगर: पी.आर. पब्लिक स्कूल में 'शाइनिंग स्टार्स' समारोह की धूम, नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से जीता सबका दिल ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: पी.आर. पब्लिक स्कूल में 'शाइनिंग स्टार्स' समारोह की धूम, नन्हे कलाकारों ने प्रतिभा से जीता सबका दिल

हादसे में घायल बस यात्री
इस बस हसदसक में घायल हुए यात्रियों में हर्षिता नेगी पुत्री प्रीतम नेगी दिल्ली, निर्मल कौर पत्नी नितिन दिल्ली, लाखन सिंह पुत्र शेर सिंह रायवाला देहरादून, रेखा पुत्री उमेश चौहान देहरादून, पूजा पुत्री लालू शाह दिल्ली, लता बाला पुत्री विराट देहरादून शामिल हैं

पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम ये भी पढ़ें  पूर्व सांसद कादिर राणा के आवास पर रोजा इफ्तार आयोजित, भाईचारे और सियासत का बना संगम

यातायात हुआ प्रभावित
हादसे के तुरंत बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। खतौली कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटवाया और यातायात को सुचारू रूप से बहाल कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और फरार चालक की तलाश की जा रही है।

मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: वरिष्ठ अधिवक्ता चंद्रपाल सिंह सिरोही के पुत्र ने की आत्महत्या, क्षेत्र में शोक की लहर

Views: 25

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

आरिफ सिद्दीकी | खतौली प्रतिनिधि Picture

वरिष्ठ पत्रकार आरिफ सिद्दीकी पिछले 32 वर्षों से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार के एक अभिन्न स्तंभ हैं। मुज़फ्फरनगर के खतौली क्षेत्र की ज़मीनी समस्याओं और विकास के मुद्दों पर उनकी पकड़ बेमिसाल है। तीन दशकों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारिता करियर में उन्होंने हमेशा सत्य और निष्पक्षता का मार्ग चुना है। विश्वसनीय रिपोर्टिंग और क्षेत्रीय विषयों पर उनकी गहरी समझ उन्हें क्षेत्र के सबसे अनुभवी पत्रकारों की श्रेणी में खड़ा करती है। खतौली की खबरों के लिए उनसे 9897846483 पर संपर्क किया जा सकता है।

नवीनतम

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

मुंबई। संगीत की दुनिया में ऐसे गाने अक्सर दर्शकों के बीच खास जगह बना लेते हैं, जिनमें मस्ती और एनर्जी...
Breaking News  मनोरंजन 
शहनाज गिल का नया पार्टी सॉन्ग रिलीज, बीट सुनते ही झूमने लगेंगे लोग

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

  इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जि‍ले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ   बचाव...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
पाक‍िस्‍तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

निष्काम भक्ति ही सच्ची भक्ति: संतों का संदेश

संसार के समस्त संतों और मनीषियों ने सदैव इस सत्य पर बल दिया है कि मानव जीवन का परम लक्ष्य...
अनमोल वचन  धर्म ज्योतिष 
निष्काम भक्ति ही सच्ची भक्ति: संतों का संदेश

उत्तर प्रदेश

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सहारनपुर। सिद्धपीठ माँ शाकम्भरी देवी क्षेत्र में चैत्र नवरात्र मेले के आयोजन से पहले विवादित पोस्टरों ने नई चर्चा और...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: चैत्र नवरात्र मेले से पहले गरमाया माहौल, गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की मांग के पोस्टर लगे

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम