पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत में इमारत की छत गिरने से आठ महिलाओं की मौत, 50 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्वी पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में आठ महिलाओं की मौत हो गई। कल्याणकारी भुगतान के वितरण के दौरान एक इमारत की छत गिरने से महिलाओं की दबकर मौत हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार, छत कथित तौर पर घटिया सामग्री से बनाई गई थी। भारी भीड़ का वजन सहन नहीं कर सकी और अचानक गिर गई, जिससे कई महिलाएं मलबे के नीचे फंस गईं। दुनिया न्यूज चैनल के अनुसार, "सोमवार को शहर के बाहरी इलाके में स्थित एक 'बेनजीर इनकम सपोर्ट सेंटर' की छत गिरने से कम से कम आठ महिलाओं की मौत हो गई और 50 अन्य घायल हो गए।
ये भी पढ़ें योगी सरकार का बड़ा कदम: सरयू नहर परियोजना के विस्तार से पूर्वी यूपी के किसानों की बदलेगी तकदीरबचाव अधिकारियों के अनुसार, यह घटना 'चक नंबर 125' के पास हुई, जहां 200 से ज्यादा महिलाएं 'बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम' के तहत अपनी किस्तें लेने के लिए जमा हुई थीं। रिटेलर की दुकान की कमजोर छत अचानक ढह गई, जिससे कई महिलाएं मलबे के नीचे दब गईं।" घायलों को शेख ज़ायेद अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच महिलाओं को मृत घोषित किया गया। जिला प्रशासन ने अस्पताल में आपात स्थिति घोषित कर दी है और घटना की जांच जारी है।
डिप्टी कमिश्नर जाहिर अनवर जप्पा ने कहा कि यह हादसा तब हुआ, जब 200 से अधिक महिलाएं इमारत की पहली मंजिल पर बेनजीर इनकम सपोर्ट प्रोग्राम के तहत भुगतान लेने के लिए इकट्ठा हुई थीं। एक अन्य चश्मदीद ने दावा किया कि सात महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई और भगदड़ में दर्जनों अन्य घायल हो गए, लेकिन अधिकारियों ने इस दावे की पुष्टि नहीं की। एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार, दो साल पहले, सिंध इंडस्ट्रियल एंड ट्रेडिंग एस्टेट के नॉरिस चौरंगी के पास जकात वितरण के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 12 लोग, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, मारे गए थे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां