रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

School Ad

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने बिना मुलाकात किए पूर्व मंत्री Azam Khan के नाम से मीडिया को बयान दिया और ऐसा संदेश प्रसारित किया जिससे दो समुदायों के बीच वैमनस्य फैल सकता था।

पुलिस के अनुसार सपा नेता यूसुफ मलिक ने रामपुर जेल के बाहर खड़े होकर मीडिया को यह कहते हुए बयान दिया था कि यह संदेश आज़म खान की ओर से दिया गया है। उन्होंने कहा था कि आज़म खान ने मुसलमानों, विशेष रूप से सुन्नी मुसलमानों से अपील की है कि इस बार ईद के अवसर पर काले कपड़े पहनें और संभव हो तो नए कपड़े न पहनें। साथ ही ईरान में बच्चियों की मौत पर शोक जताते हुए नमाज़ के दौरान काली पट्टी बांधने और सादगी से त्योहार मनाने की बात कही थी।

संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण ये भी पढ़ें  संभल में ईद बैठक के दौरान दिए बयान पर घिरे डीएसपी, एसपी ने मांगा स्पष्टीकरण

यूसुफ मलिक ने मीडिया से यह भी कहा था कि यह संदेश आज़म खान ने जेल में मुलाकात के दौरान दिया है और उन्होंने यह अपील मुसलमानों तक पहुंचाने के लिए कही है। इस बयान के बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य ये भी पढ़ें  यूपी सरकार का बड़ा फैसला: वृद्धावस्था पेंशन के लिए अब आधार कार्ड की जन्मतिथि अमान्य, आयु प्रमाण पत्र हुआ अनिवार्य

पुलिस की जांच में सामने आया कि 14 मार्च को यूसुफ मलिक की आज़म खान से जेल में कोई मुलाकात नहीं हुई थी। इसके बावजूद उन्होंने मीडिया के सामने आज़म खान का पैगाम बताकर बयान दिया। पुलिस का कहना है कि इस तरह का असत्य बयान देकर समाज में भ्रम और दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने का प्रयास किया गया।

संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं ये भी पढ़ें  संभल में DSP के ‘ईरान चले जाओ’ बयान पर ओवैसी का पलटवार: यह मुल्क आपके बाप का नहीं

इस मामले में थाना गंज में उप निरीक्षक Premchand की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (1), 353 (2) और 57 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि आज़म खान इस समय रामपुर जेल में बंद हैं। वहीं सपा नेता यूसुफ मलिक के बयान के बाद यह मामला राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Views: 21

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के गांव पाल में आज सुबह सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: खतौली में पुरानी रंजिश को लेकर किसान को मारी गोली,  बदमाश फरार

मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र के ग्राम दधेडू कलां में जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक सनसनीखेज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर:दधेडू कलां में खूनी संघर्ष में बदला जमीन विवाद, किसान को दी जान से मारने की धमकी

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

वाराणसी। देश के एक प्रसिद्ध पार्श्व गायक, संगीतकार और शिव भक्त कैलाश खेर सोमवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में...
मनोरंजन 
शिव भक्ति में डूबे कैलाश खेर, बाबा कालभैरव मंदिर में गाया 'बम बम लहरी' भजन

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में आतंकवाद के खिलाफ जारी सख्त अभियान के तहत यूपी एटीएस (आतंकवाद निरोधक दस्ता) ने एक...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में आईएसआईएस मॉड्यूल से जुड़ा छात्र गिरफ्तार, यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई

गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

कानपुर। गैस की किल्लत, कालाबाजारी और बढ़ती कीमतों के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  कानपुर 
गैस किल्लत और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, शादी वाले घर प्रभावित : पवन गुप्ता

योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

लखनऊ। प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता को लेकर योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। सीएम...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
योगी सरकार का एलपीजी कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन, अब तक 4,816 छापे, 70 एफआईआर और 10 गिरफ्तार

रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

रामपुर में समाजवादी पार्टी के नेता यूसुफ मलिक के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
रामपुर में सपा नेता यूसुफ मलिक पर मुकदमा दर्ज, आज़म खान के नाम से बयान देने का आरोप

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम