उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के सवाल पर मचा विवाद, ब्राह्मण समाज के समर्थन में उतरे विधायक रितेश गुप्ता

School Ad

मुरादाबाद। उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र में पूछे गए एक सवाल को लेकर मुरादाबाद में विरोध तेज हो गया है। इस पूरे मामले में अब जनप्रतिनिधियों की भी प्रतिक्रिया सामने आने लगी है। शहर विधायक रितेश गुप्ता ने ब्राह्मण समाज के समर्थन में खुलकर बयान देते हुए कहा है कि इस प्रकार के सवाल पूछना बेहद निंदनीय है और इससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी भर्ती परीक्षा में ऐसे शब्दों या विकल्पों का प्रयोग नहीं होना चाहिए, जिससे किसी जाति, समाज या वर्ग विशेष का अपमान हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा जैसे गंभीर और जिम्मेदार मंच पर इस तरह का प्रश्न शामिल किया जाना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम  ये भी पढ़ें  यूपी के 75 जिलों में कड़े पहरे के बीच हो रही पुलिस दारोगा भर्ती परीक्षा, ये है इंतेजाम

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ब्राह्मण समाज का अपमान किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक का कहना है कि प्रश्नपत्र तैयार करने वालों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उनके द्वारा पूछे गए सवाल समाज में क्या संदेश देंगे। यदि किसी प्रश्न या विकल्प से किसी समाज की गरिमा को ठेस पहुंचती है, तो यह केवल एक शैक्षिक त्रुटि नहीं बल्कि सामाजिक संवेदनशीलता की अनदेखी भी है।

यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी  ये भी पढ़ें  यूपी में एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी पर सरकार की पैनी नजर, कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी

रितेश गुप्ता ने कहा कि ब्राह्मण समाज ने हमेशा देश और समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में इस तरह के सवालों के माध्यम से किसी समाज को लेकर अपमानजनक संकेत देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और जो भी लोग इसके लिए जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए।

सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट ये भी पढ़ें  सहारनपुर: अधिवक्ता के घर में घुसकर बदमाशों ने पत्नी-बेटी को बनाया बंधक, तमंचे की नोक पर हजारों की लूट

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार और संबंधित भर्ती संस्था को ऐसे मामलों में तुरंत संज्ञान लेना चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। विधायक ने कहा कि किसी भी समाज की मान-मर्यादा के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जा सकता और इस मुद्दे पर ब्राह्मण समाज की पीड़ा पूरी तरह जायज है।

मुरादाबाद में इस मामले को लेकर लगातार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा पहले ही विरोध दर्ज कराया जा चुका है और अब विधायक के समर्थन में आने के बाद इस मुद्दे ने और जोर पकड़ लिया है।

फिलहाल यह मामला सामाजिक और राजनीतिक दोनों स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक रितेश गुप्ता के बयान के बाद यह साफ हो गया है कि प्रश्नपत्र में पूछे गए विवादित सवाल को लेकर जनाक्रोश थमने वाला नहीं है।

Views: 11

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अभिषेक भारद्वाज। मंडल प्रभारी। मुरादाबाद  Picture

अभिषेक भारद्वाज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 11 वर्षों से मुरादाबाद मंडल की पत्रकारिता का व्यापक अनुभव है। वे मुरादाबाद के प्रतिष्ठित एसएस न्यूज़ चैनल में संपादकीय प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पद पर कार्य कर चुके हैं। मुरादाबाद की राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय खबरों पर उनकी गहरी पकड़ है। वर्तमान में वे रॉयल बुलेटिन के मुरादाबाद जिला प्रभारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 1. 29 करोड़ 29 ठगे

नोएडा । ग्रेटर नोएडा में रहने वाले एक बुजुर्ग को साइबर अपराधियों ने लगभग 20 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा में साइबर अपराधियों ने बुजुर्ग को किया डिजिटल अरेस्ट, 1. 29 करोड़ 29 ठगे

एमपी में आशा कार्यकर्ताओं और संविदा कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू अब बायोमेट्रिक से मिलेगा मानदेय

मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक बड़ी और महत्वपूर्ण खबर सामने आई है जो हजारों आशा कार्यकर्ताओं और संविदा ...
एमपी में आशा कार्यकर्ताओं और संविदा कर्मचारियों के लिए नया नियम लागू अब बायोमेट्रिक से मिलेगा मानदेय

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

   मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

मेरठ: लिसाड़ी गेट में अवैध रूप से खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, गिरा खंभा

   मेरठ। जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहाँ कॉलोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। कॉलोनी में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में अवैध रूप से खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, गिरा खंभा

MP में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अवैध भंडारण के खिलाफ छापा, कई सिलेंडर जब्त

आज हम आपको मध्यप्रदेश के कटनी जिले से सामने आई एक ऐसी खबर के बारे में बता रहे हैं जिसने ...
मध्य प्रदेश 
MP में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, अवैध भंडारण के खिलाफ छापा, कई सिलेंडर जब्त

उत्तर प्रदेश

मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

   मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में छात्र हित और चिकित्सा शिक्षा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ मेडिकल कॉलेज में एलाइड एंड हेल्थ केयर कॉलेजियम-2026 का भव्य आयोजन, विशेषज्ञों ने साझा किए ज्ञान के गुर

मेरठ: लिसाड़ी गेट में अवैध रूप से खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, गिरा खंभा

   मेरठ। जनपद के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की शाहजहाँ कॉलोनी में सोमवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। कॉलोनी में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: लिसाड़ी गेट में अवैध रूप से खंभे पर चढ़कर तार ठीक कर रहा युवक करंट से झुलसा, गिरा खंभा

सहारनपुर: तीतरो क्षेत्र में चोरों ने उड़ाए विद्युत उपकरण

सहारनपुर। जनपद के तीतरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव माधोपुर के जंगलों में चोरों ने सक्रिय होकर तीन नलकूपों...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीतरो क्षेत्र में चोरों ने उड़ाए विद्युत उपकरण

सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सहारनपुर।  सहारनपुर जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत तीन अलग अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत तीन   एसपी...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत तीन की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम