मुजफ्फरनगर में हाजी हसमत अली कृषि फार्म पर कुरान पाक मुकम्मल, मुल्क में अमन-चैन की दुआ

मुजफ्फरनगर। मुकद्दस माहे रमजान के बरकती महीने में इबादतों का दौर जारी है। इसी क्रम में रविवार की रात तहसील सदर क्षेत्र के रूड़की चुंगी स्थित हाजी हसमत अली कृषि फार्म पर कुरान-ए-पाक मुकम्मल होने के उपलक्ष्य में एक रूहानी महफिल का आयोजन किया गया। इस पाक मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और देश में शांति व खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ मांगी।
ये भी पढ़ें जहां बंद होता है कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला, वहां से शुरू होता है हमारा काम : प्रधानमंत्री मोदीमोहम्मद अहमद ने सुनाया मुकम्मल कुरान
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में गैस आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त मंत्री कपिल देव, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देशहाजी हसमत अली कृषि फार्म (सरवट बाहर हदूद) पर आयोजित इस कार्यक्रम में मोहम्मद अहमद ने कुरान-ए-पाक की तिलावत मुकम्मल की। जैसे ही आखिरी आयतें पढ़ी गईं, पूरा परिसर अल्लाह के शुक्र और इबादत के नूर से सराबोर हो गया। वहां मौजूद अकीदतमंदों ने मोहम्मद अहमद को इस नेक कार्य की पूर्णता पर मुबारकबाद दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मुफ्ती नौशाद कासमी ने कराई विशेष दुआ
कार्यक्रम के समापन पर प्रख्यात विद्वान मुफ्ती नौशाद कासमी ने विशेष दुआ कराई। उन्होंने रमजान की अहमियत पर रोशनी डालते हुए कहा कि यह महीना सिर्फ भूखे-प्यासे रहने का नहीं, बल्कि सब्र, इबादत और इंसानियत के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का है। उन्होंने अल्लाह से देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे और तरक्की की पुरजोर दुआ मांगी। दुआ के दौरान हर आंख नम थी और हर हाथ मुल्क की सलामती के लिए उठा हुआ नजर आया।
गणमान्य लोगों की रही मौजूदगी
धार्मिक आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोमीन अली, हाजी गयासुद्दीन, गययूर अली, नफीस अहमद, महताब अली, अशरफ अली, नौशाद अली, हाफिज परवेज, सद्दाम अली, कारी मुरसलीन, मौहसीन, महकार अली, जीशान अली, महताब अंसारी, रियाज राव, जुनैद राव, कय्यूम राव और अबुजर राव समेत भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल रहे।
मेजबान परिवार ने सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा करते हुए अंत में अपील की कि रमजान के शेष दिनों में भी अधिक से अधिक इबादत करें और जरूरतमंदों की मदद कर नेकियां कमाएं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां