मुजफ्फरनगर:सीएमओ ने आरोग्य मेलों का किया औचक निरीक्षण, परखी स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत 

सिखेड़ा से खतौली तक स्वास्थ्य केंद्रों की जांच के दौरान मरीजों से किया संवाद 

School Ad

मुजफ्फरनगर। जनपद में रविवार को आयोजित 'मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों' की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. सुनील तेवतिया ने विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सिखेड़ा, रामराज, मीरापुर और खतौली स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर ओपीडी, टीकाकरण और दवा वितरण की स्थिति का जायजा लिया।

सीएमओ ने निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों से सीधे संवाद किया। उन्होंने पंजीकरण से लेकर डॉक्टर के परामर्श और नि:शुल्क दवा वितरण तक की प्रक्रिया के बारे में फीडबैक लिया। सीएमओ का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले किसी भी मरीज को कोई असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे, इसके लिए इनका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

मुजफ्फरनगर में 15 मार्च को पापमोचिनी एकादशी पर गूँजेगा गीता का स्वर ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में 15 मार्च को पापमोचिनी एकादशी पर गूँजेगा गीता का स्वर

गुणवत्तापूर्ण सेवा के कड़े निर्देश
निरीक्षण के बाद डॉ. सुनील तेवतिया ने चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी इलाज समय पर मिलना चाहिए। केंद्र पर आवश्यक दवाओं का स्टॉक हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। अस्पताल परिसरों में स्वच्छता को प्राथमिकता दें और मरीजों के प्रति स्वास्थ्य कर्मियों का व्यवहार सौम्य व संवेदनशील होना चाहिए।

मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने का संकल्प ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने का संकल्प

सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
सीएमओ ने जहां भी खामियां पाईं, वहां संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से सुधार करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की इस पहल को स्थानीय स्तर पर काफी सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है। डॉ. तेवतिया के इस औचक दौरे से स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली में कसावट आने और आम जनता को बेहतर इलाज मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।

मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर: मासूम भांजी से दरिंदगी करने वाला कलयुगी मामा मुठभेड़ में घायल, पुलिस ने दबोचा

 

Views: 7

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

ओ.पी. पाल। स्वतंत्र पत्रकार Picture

ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।

अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

नवीनतम

हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

पानीपत (हरियाणा)। हरियाणा के पानीपत (पट्टीकल्याणा) में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की तीन दिवसीय 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा'...
देश-प्रदेश  हरियाणा 
हरियाणा: पानीपत बनेगा उत्तर भारत का 'नागपुर', दत्तात्रेय होसबाले ने पेश किया भविष्य का रोडमैप

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव दुधली के जंगल में एक राष्ट्रीय पक्षी मोर के घायल...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: चरथावल के जंगल में मिला घायल राष्ट्रीय पक्षी मोर, पशु प्रेमियों और वन विभाग ने बचाई जान

मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर क्षेत्र के हाईवे पर रविवार को लापरवाही की एक और तस्वीर देखने को मिली, जहाँ भूसे से...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में अनियंत्रित होकर पलटा ओवरलोड भूसे का ट्रक, टला बड़ा हादसा

दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

मेष : कर्ज तथा रोगों से मुक्ति भी संभव है। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। जमीन जायदाद का लाभ भी हो...
धर्म ज्योतिष  राशिफल 
दैनिक राशिफल: 16 मार्च, 2026, सोमवार

उत्तर प्रदेश

यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश ने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और गांवों तक बैंकिंग सेवाओं की पहुंच...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
यूपी की 'बीसी सखी' योजना का देश में डंका: बदली ग्रामीण महिलाओं की तकदीर

ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत और आपसी सौहार्द के प्रतीक नौचंदी मेला का औपचारिक शुभारंभ रविवार को विधि-विधान...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
ऐतिहासिक नौचंदी मेले का औपचारिक आगाज, 25 अप्रैल से 1 मई के बीच होगा मुख्य आयोजन

मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

मैनपुरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वैश्विक राजनीति और अनैतिकता...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
मैनपुरी में बाबा रामदेव का बड़ा बयान, एप्सटिन फाइल और ‘टापू कांड’ से जुड़ा दुनिया का खेल

सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)।  सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के मोहल्ला महल नई बस्ती में बीती देर रात आरोप...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: शबाना की संदिग्ध मौत, पति फरार; मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम