मुजफ्फरनगर के मीरापुर में शांति और सौहार्द के साथ ईद मनाने का संकल्प
शांति समिति की बैठक में पुलिस और धर्मगुरुओं ने की चर्चा
मीरापुर। आगामी ईद-उल-फितर के पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना मीरापुर परिसर में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कस्बे के धर्मगुरुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया।
शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी राजीव शर्मा ने कहा कि ईद भाईचारे और आपसी प्रेम का त्योहार है। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों से अपील की कि वे इस पवित्र पर्व को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए शांतिपूर्वक मनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार की असली खूबसूरती आपसी सद्भाव में ही निहित है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में MDA का महा-अभियान, 110 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर चला 'बुलडोजर'ईदगाह परिसर में ही होगी नमाज
बैठक के दौरान सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने अपनी गाइडलाइन्स साझा की। थाना प्रभारी ने निर्देश दिए कि ईद की नमाज केवल निर्धारित ईदगाह परिसर में ही अदा की जाएगी। सड़कों या किसी भी सार्वजनिक स्थान पर नमाज अदा करने की अनुमति नहीं होगी। वहीं, किसी भी प्रकार की गलतफहमी या अफवाहों पर रोक लगाने के लिए उन्होंने निर्देश दिए कि नमाज से पहले मौलाना के बयान को रिकॉर्ड किया जाए।
अफवाहों से रहें सावधान
थाना प्रभारी ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति क्षेत्र में अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने की कोशिश करता है, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपात स्थिति के लिए थाना मीरापुर के संपर्क नंबरों का उपयोग करने को कहा गया है। बैठक में काजी जियाउल इस्लाम, जमील अहमद, आफताब मेवाती, अली जामिन जैदी, परवेज आलम, शान-ए-आलम, मौलाना आस मोहम्मद, हाफिज शमशेर और तस्लीम प्रधान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां