मुजफ्फरनगर में रजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का कार्य शुरू, कांवड़ यात्रियों का सफर होगा आसान
नावला कोठी के समीप इस विकास कार्य से जल्द नए स्वरूप में दिखेगा रास्ता
मुजफ्फरनगर। मेरठ रोड पर नावला कोठी के समीप से गुजरने वाली रजवाहा पटरी अब जल्द ही नए स्वरूप में दिखाई देगी। लगभग 25 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने किया। राज्य सरकार से स्वीकृत बजट के बाद शुरू हुए इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने वाले कांवड़ यात्रियों को भारी सुविधा मिलेगी।
राज्य सरकार से स्वीकृत बजट के बाद शुरू हुए इस निर्माण कार्य से स्थानीय लोगों के साथ-साथ आने वाले कांवड़ यात्रियों को भारी सुविधा मिलेगी। रजवाहा पटरी के चौड़ीकरण का कार्य का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने उपस्थित सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और श्रमिकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह मार्ग केवल एक सामान्य सड़क नहीं है, बल्कि यह लाखों कांवड़ यात्रियों की आस्था और सुरक्षा का मार्ग है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें नसीरपुर कांड: कश्यप समाज में भारी आक्रोश, 14 मार्च को 'स्वाभिमान बचाओ महापंचायत' की चेतावनीअधिकारियों ने दिया आश्वासन
इस अवसर पर सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के एसडीओ सुशील कुमार, जूनियर इंजीनियर प्रण पाल सिंह, देवेंद्र सिंह तथा जिलेदार मनोज कुमार भी मौजूद रहे। एसडीओ सुशील कुमार ने जिला पंचायत अध्यक्ष को आश्वस्त किया कि निर्माण कार्य को मानक के अनुरूप ही पूरा किया जाएगा और तय समय सीमा के भीतर इसे आमजन के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में मुस्तफाबाद पचेंडा के जनता इंटर कॉलेज में शांतिपूर्ण संपन्न हुईं बोर्ड परीक्षाएं क्षेत्रवासियों ने किया इस पहल का स्वागत
इस अवसर पर भाजपा के जिला संयोजक रामकुमार शर्मा और रविंद्र कुमार समेत स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। क्षेत्रवासियों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इस मार्ग के चौड़ीकरण से मेरठ और मुजफ्फरनगर के बीच आवागमन पहले से अधिक सुरक्षित और सुलभ हो जाएगा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां