अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

On

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। खासतौर पर संभल और मेरठ जैसे संवेदनशील जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को काफी कड़ा कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह से निपटने के लिए पहले से ही मैदान में उतर चुके हैं।
संभल जिले में अलविदा जुमे की नमाज से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पुलिस और प्रशासन ने जामा मस्जिद इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। इस फ्लैग मार्च की अगुवाई एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और डीएम राजेंद्र पेंसिया ने की। पुलिस बल के साथ यह मार्च संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा ताकि आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रहे और शांति व्यवस्था बनी रहे।
फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाए और किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस प्रशासन लगातार स्थानीय लोगों और धार्मिक नेताओं से भी संवाद कर रहा है ताकि माहौल सौहार्दपूर्ण बना रहे।
वहीं मेरठ में भी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर की लगभग 450 मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी, जिसे देखते हुए प्रशासन ने 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की है।
संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में RAF और CRF की टीमों को भी तैनात किया गया है। इसके अलावा पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरों के जरिए लगातार निगरानी की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।
प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भी खास नजर रखी हुई है। पुलिस का कहना है कि अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए लगातार फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।वही अलविदा जुम्मा की नमाज को दृष्टिगत रखते हुए पूरे कानपुर नगर में पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस आयुक्त महोदय के नेतृत्व में सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में मौजूद रहकर लगातार भ्रमण कर रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए ड्रोन एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही पीएसी और आरएएफ की भी तैनाती की गई है, ताकि नमाज शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई, एसबीआई के लोन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

नई दिल्ली/गुवाहाटी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच एजेंसी ने असम के कामरूप (ग्रामीण) जिले...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
भ्रष्टाचार के खिलाफ सीबीआई की सख्त कार्रवाई, एसबीआई के लोन अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

रामराज (मुजफ्फरनगर)। आगामी ईद के पर्व को सकुशल और भाईचारे के साथ संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना रामराज...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के रामराज में ईद पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

पापमोचनी एकादशी व्रत कब है जानें:- इस पवित्र दिन भगवान विष्णु की पूजा से कैसे मिलता है पापों से छुटकारा और सुख समृद्धि

सनातन धर्म में एकादशी का व्रत बहुत पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। हर एकादशी का अपना अलग महत्व होता ...
धर्म ज्योतिष  धर्म-अध्यात्म 
पापमोचनी एकादशी व्रत कब है जानें:- इस पवित्र दिन भगवान विष्णु की पूजा से कैसे मिलता है पापों से छुटकारा और सुख समृद्धि

ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध शस्त्र रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार

लाड़ली बहना योजना 34वीं किस्त जारी, आज खातों में आए 1500 रुपये सीएम मोहन यादव ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

आज मध्यप्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए बहुत खुशी का दिन रहा। प्रदेश सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत ...
मध्य प्रदेश 
लाड़ली बहना योजना 34वीं किस्त जारी, आज खातों में आए 1500 रुपये सीएम मोहन यादव ने महिलाओं को दी बड़ी सौगात

उत्तर प्रदेश

धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में धनंजय कुमार सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार ग्रहण किया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  प्रयागराज 
धनंजय सिंह ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज का पदभार संभाला

सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

मुरादाबाद। मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। गुरुवार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
सीएम मॉडल कंपोजिट विद्यालय की जमीन पर मचा सियासी घमासान, दोबारा पैमाइश के लिए मौके पर पहुंचे डीएम

सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

सहारनपुर (गंगोह/अंबेहटा)। दो दर्जन के करीब किसानों के नलकूपों से मोटर, केबल और अन्य कृषि उपकरण चोरी द्वारा चोरी कर...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में किसानों के नलकूपों से चोरी, मोटर और केबल सहित कृषि उपकरण गायब

अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

संभल। उत्तर प्रदेश में रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड...
उत्तर प्रदेश  मेरठ  संभल  
अलविदा जुमे ए दिन यूपी हाई अलर्ट! संभल–मेरठ में फ्लैग मार्च, 1300 पुलिसकर्मी तैनात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम