ऊधमसिंहनगर में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वालों पर सख्ती, तीन गिरफ्तार

On

ऊधमसिंहनगर। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में अवैध शस्त्र रखने और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन कर दहशत फैलाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू किया और इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय गणपति के निर्देश पर शुक्रवार से पूरे जिले में 15 दिन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस के अनुसार अभियान का उद्देश्य फायरिंग की घटनाओं पर रोक लगाना और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन कर भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है। इसके तहत जिले के सभी थाना और कोतवाली क्षेत्रों में सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनी ये भी पढ़ें  ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनी

एसएसपी के अनुसार अभियान के पहले ही दिन पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है और विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए तीन अभियोग दर्ज किए गए और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से पांच तमंचे और 13 कारतूस बरामद किए हैं।

दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली' ये भी पढ़ें  दिल्ली-एनसीआर मौसम से बेहाल: सुबह धुंध, दिन में तपिश और हर तरफ हवा 'जहरीली'

कोतवाली जसपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वहीं कोतवाली रुद्रपुर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 315 बोर के तीन अवैध तमंचे, 06 कारतूस 315 बोर और 05 कारतूस 12 बोर बरामद किए। इसके अलावा कोतवाली सितारगंज पुलिस ने भी एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक कारतूस बरामद किया।

मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में महावीर चौक पर 'रफ़्तार' का कहर, युवक की दर्दनाक मौत; अस्पताल से चकमा देकर भागा कार चालक

एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों, अवैध शस्त्र रखने वालों और सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Views: 12

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

एप्सटीन फाइल्स का खुलासा रोकने और अडानी को मुकदमे से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने देश की संप्रभुता गिरवी रखी: गरीब दास

पटना ।   बिहार युवा कांग्रेस के अध्यक्ष शिव प्रकाश गरीब दास ने शुक्रवार को कहा कि एप्सटीन फाइल्स का उन्होंने...
Breaking News  देश-प्रदेश  बिहार 
एप्सटीन फाइल्स का खुलासा रोकने और अडानी को मुकदमे से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने देश की संप्रभुता गिरवी रखी: गरीब दास

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

उत्तर प्रदेश

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि भारत पर हमले की वह सोच भी नहीं सकता: राजनाथ सिंह

लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान काे ऐसा जवाब दिया गया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि भारत पर हमले की वह सोच भी नहीं सकता: राजनाथ सिंह

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम