लोकसभा ने 2.01 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त खर्च को दी हरी झंडी; सब्सिडी और रक्षा जरूरतों पर होगा खर्च

On

नई दिल्ली। लोकसभा ने शुक्रवार को सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट्स (अनुदानों के लिए पूरक मांग) के दूसरे बैच को मंजूरी दे दी, जिससे सरकार को चालू वित्त वर्ष 2026 में 2.01 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने की अनुमति मिल गई है। सरकार ने कुल 2.81 लाख करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च करने की अनुमति मांगी थी। हालांकि चालू वित्त वर्ष में करीब 80,000 करोड़ रुपए की अतिरिक्त प्राप्तियों के अनुमान के साथ वास्तविक अतिरिक्त नकद खर्च 2.01 लाख करोड़ रुपए है। सदन में चल रही बहस का जवाब देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि नए खर्च से राजकोषीय घाटा (फिस्कल डेफिसिट) सरकार के लक्ष्य से अधिक नहीं बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट्स के कारण 2025-26 के बजट अनुमान से ज्यादा कुल खर्च नहीं होगा।

ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनी ये भी पढ़ें  ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनी

बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में ये भी पढ़ें  बुलंदशहर में जीएसटी विभाग का 'महा-छापा', हार्डवेयर की दुकान पर पांच टीमों की संयुक्त कार्रवाई; रिकॉर्ड कब्जे में

इन अतिरिक्त अनुदानों में 1 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक स्थिरीकरण कोष बनाने का प्रस्ताव भी शामिल है। इसके अलावा उर्वरक सब्सिडी के लिए 19,230 करोड़ रुपए और प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) के तहत सब्सिडी के लिए 23,641 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च की मंजूरी मांगी गई थी। अन्य प्रमुख खर्चों में रक्षा मंत्रालय के लिए 41,822 करोड़ रुपए का प्रावधान भी शामिल है। वित्त मंत्री ने कहा कि 1 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक स्थिरीकरण कोष भारत को वैश्विक आर्थिक चुनौतियों का सामना करने के लिए अतिरिक्त वित्तीय क्षमता देगा। उन्होंने कहा कि यह कोष अचानक आने वाले वैश्विक संकटों से होने वाले झटकों को संभालने के लिए एक सुरक्षा कवच की तरह काम करेगा, जैसे कि मौजूदा ईरान युद्ध के कारण पैदा हुई परिस्थितियां।

13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति! ये भी पढ़ें  13 साल से कोमा में युवक… सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति!

सीतारमण ने किसानों को भरोसा दिलाया कि देश में उर्वरकों की कोई कमी नहीं होगी, क्योंकि इसके लिए सप्लीमेंट्री डिमांड फॉर ग्रांट्स में पर्याप्त प्रावधान किया गया है। लोकसभा में यह प्रस्ताव वॉयस वोट के जरिए पास किया गया, हालांकि इस दौरान सदन में कुछ व्यवधान भी देखने को मिला। विपक्षी सदस्यों ने पश्चिम एशिया संकट के बीच देश में एलपीजी की उपलब्धता को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रस्ताव पारित होने के तुरंत बाद लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। सरकार के 2025-26 के संशोधित अनुमान के अनुसार वित्तीय घाटा जीडीपी के 4.4 प्रतिशत पर ही बना रहेगा, जो बजट अनुमान में तय किए गए स्तर के बराबर है।

Views: 22

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव में बुढ़ाना के डीएवी महाविद्यालय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. सोनू कश्यप को जान से मारने की धमकी देने और षड्यंत्र रचने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम