भाजपा के अच्छे दिनों का सिलेंडर खाली': LPG संकट पर अखिलेश यादव का केंद्र पर वार, बोले- हकीकत नहीं छिपा पाएगी सरकार

On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के मुखिया और सांसद अखिलेश यादव ने एलपीजी संकट पर केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि गैस लापता हो गई। उन्होंने कहा कि अगर कोई अफवाह फैला रहा है, तो वह सरकार है। अगर सरकार यह मान ले कि गैस की कमी है, तो जनता भी सहयोग करेगी, लेकिन सरकार का दावा है कि कहीं कोई कमी नहीं है और गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। लखनऊ में मीडिया से बातचीत के दौरान सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि हकीकत यह है कि गैस तो जैसे गायब ही हो गई है। हर शहर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी में सिलेंडरों के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी हैं। शायद ही कोई ऐसा जिला बचा हो, जहां लोग लंबी लाइनों में खड़े न हों।

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी ये भी पढ़ें  योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की संपत्ति और निवेश पर अब सरकार की सीधी नज़र; 30 प्रस्तावों को मिली मंज़ूरी

मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष ये भी पढ़ें  मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: अखिलेश यादव से मिले व्यापारी; आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई पर जताया भारी रोष

आखिरकार इस स्थिति के लिए जिम्मेदार कौन है। अफवाह सरकार ने फैलाई कि इतने दिन बाद बुकिंग कर सकते हैं। ऑनलाइन में बुकिंग के दौरान दिक्कत है, ऑनलाइन गैस बुक नहीं कर सकते। अखिलेश यादव ने कहा कि यह दौर सोशल मीडिया का है, संकट को आप छिपा नहीं सकते। गैस संकट की वजह से रेस्टोरेंट बंद हो रहे हैं। लोगों की शादियां रुक रही हैं। अगर दिक्कत ज्यादा बढ़ी तो लोग खाना कैसे बनाएंगे। रेहड़ी-पटरी वाले कैसे काम करेंगे। चाट वाले अब चाट भी नहीं बना पाएंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के नोटिस पर अखिलेश यादव ने कहा कि हम और हमारी पार्टी इसका समर्थन करती है, क्योंकि चुनाव आयोग हमारी बात नहीं सुन रहा है। उत्तर प्रदेश में हमारे कैमरों ने वह सब रिकॉर्ड किया है जो कुछ भी हुआ। उपचुनाव को लूट लिया गया।

नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी ये भी पढ़ें  नसीरपुर कांड: 14 मार्च को होगा 'महा-धमाका'; ठाकुर पूरन सिंह बनाम कश्यप समाज, आमने-सामने की महापंचायत से दहला तितावी

उस समय चुनाव आयोग क्या कर रहा था। हम लोकसभा में इस मुद्दे को उठाएंगे। जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला पर हुए हमले को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि फारूक अब्दुल्ला एक वरिष्ठ नेता हैं और जैसा कि मैंने पहले भी कहा है, मैं फिर दोहराता हूं कि सरकार को उनकी उचित और पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। वह एक महत्वपूर्ण नेता हैं जो समाज में अहम योगदान दे सकते हैं और देश को सही दिशा दिखाने में मदद कर सकते हैं। उनकी सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं होना चाहिए। 

Views: 14

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। नई दिल्ली स्थित 'भारत मंडपम' में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव में बुढ़ाना के डीएवी महाविद्यालय...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: बुढ़ाना डीएवी महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षिक कॉन्क्लेव का अनुभव 

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के चर्चित चिकित्सक डॉ. सोनू कश्यप को जान से मारने की धमकी देने और षड्यंत्र रचने...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में चिकित्सक को धमकी देने वाला बदमाश सलाखों के पीछे पहुँचा 

मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता के शिखर...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अपनी मिट्टी से जुड़े अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी, 56 बीघा कृषि भूमि का कराया बैनामा 

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के खुर्जा कोतवाली क्षेत्र स्थित नेहरूपुर इंड्रिस्ट्रियल एरिया के पास खेत में तीन शव...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बुलन्दशहर 
बुलंदशहर में सनसनी: घर के अंदर मिले देवर-भाभी और मासूम बच्ची के शव, जांच में जुटी पुलिस

लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश

मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

   मेरठ। मुजफ्फरनगर और शामली के बाद अब मेरठ में भी रसोई गैस की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग की शिकायतों...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में गैस को लेकर प्रशासन अलर्ट! SSP अविनाश पांडे ने की एजेंसियों के साथ बैठक

पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

देवरिया। राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) 15 मार्च को देवरिया में विशाल जनसभा...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  गोरखपुर 
पूर्वांचल में विस्तार देने काे लेकर आरएलडी 15 मार्च को देवरिया में करेगी जनसभा, जयंत चौधरी करेंगे संबोधित

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम