लापता 6 छात्राओं की बरामदगी के लिए चांदपुर थाने पर प्रदर्शन, शिवसेना व परिजनों में आक्रोश
बिजनौर | उत्तर प्रदेश के जनपद बिजनौर के शहर चांदपुर में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने गई 6 छात्राओं के लापता होने पर शुक्रवार को उनके परिजनों, ग्रामीणों तथा शिवसेना ने थाना चांदपुर कोतवाली में पहुंच कर हंगामा कर छात्राओं को बरामद की मांग की | मालूम हो कि बृहस्पतिवार को नगर के एक इंटर कॉलेज में परीक्षा देने गई छह छात्राएं रहस्यमय परिस्थिति में गायब हो गई थीं देर शाम तक छात्राओं के घर नहीं पहुंचने पर परेशान परिजनों ने उनकी तलाश की तथा स्थानीय थाने में भी सूचना दी।
सूचना के बाद पुलिस भी छात्राओं की तलाश में सक्रिय हो गई है| हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव के साथ ही कस्बे तथा निकटवर्ती गांव की चार छात्राएं भी परीक्षा देने पहुंची थी लेकिन परीक्षा देने के बाद वह घर नहीं पहुंची| हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के रहने वाली दो छात्रों के परिजनों ने उनके सहपाठी तथा मित्र चार छात्रों के घर जाकर पता किया तो वह भी अपने घर नहीं पहुंची थी जिसकी जानकारी होने पर सभी में खलबली मच गई |
ये भी पढ़ें श्रीलंका-भारत समुद्री विवाद: वैश्विक तनाव के बीच फंसे भारतीय मछुआरों पर लोकसभा में चर्चा की मांगआज शिवसेना जिला प्रमुख वीर सिंह के नेतृत्व में छात्राओं के परिजनों तथा ग्रामीणों ने थाना चांदपुर में प्रदर्शन करते हुए छात्राओं के बरामद करने की मांग की । बिजनौर से एडिशनल एसपी प्रकाश कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी भारी पुलिस बल के साथ चांदपुर कोतवाली पहुंचे जहां शिव सैनिकों तथा ग्रामीणों, परिजनों से वार्ता कर 24 घंटे में छात्राओं को बरामद किये जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद स्थिति काबू हो पाई |
इस मौके पर पंडित नरेश शर्मा ,चौधरी वीर सिंह , मुकेश लंबा ,दिनेश कुमार , सोनू फौजी, संदीप कुमार, पुलकित त्यागी, सुरेंद्र , मनीष बिट्टू, डॉक्टर विपिन , आशु गोयल, चौधरी कपिल, धर्मवीर सिंह और भूपेंद्र आदि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां