आपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाया कि भारत पर हमले की वह सोच भी नहीं सकता: राजनाथ सिंह
लखनऊ में दूसरे चरण के ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण व अगले चरणाें के शिलान्यास समाराेह में शामिल हुए राजनाथ सिंह
लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तान काे ऐसा जवाब दिया गया कि वह फिर कभी उबर भी नहीं पाएगा। भारत की सेना पूरी तरह से सतर्क और देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर समय तैयार रहती है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शु्क्रवार को लखनऊ में दूसरे चरण के ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण और तीसरे व चाैथे चरण के शिलान्यास समाराेह काे संबाेधित कर रहे थे। गोमती नदी के तट पर झूलेलाल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लखनऊ का तेजी से विकास हो रहा है और डिफेंस सेक्टर में भी लखनऊ पीछे नहीं है। यहां ब्रह्मोस मिसाइल, एयरो स्पेस से संबंधित काम भी हो रहा है और यह शहर देश की सुरक्षा व्यवस्था से गहराई से जुड़ा हुआ है।
पाकिस्तान के खिलाफ आपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रह्मोस मिसाइल से पाकिस्तानी आतंकवादियों को ऐसा मुंहतोड़ जवाब दिया गया कि वे दोबारा ऐसी हरकत करने की सोच भी नहीं सकते हैं। अगर सोचा तो वे इस बार के हमले से कभी उबर भी नहीं पायेंगे। उन्होेंने कहा कि भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले हर मंसूबे को करारा जवाब दिया जाएगा। राजनाथ सिंह ने कहा कि लोग मुख्यमंत्री याेगी काे बुलडोजर बाबा के नाम से जानते हैं। इन्होंने माफियाओं को सही कर दिया, लेकिन बुलडोजर सिर्फ तोड़ने का ही नहीं बल्कि विकास की नयी जमीन भी तैयार करता है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले कुछ ही दिनों में लखनऊ से कानपुर की यात्रा महज 35 से 45 मिनट में पूरी हो सकेगी। उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे निवेश का जिक्र करते हुए कहा कि मुझे नहीं लगा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिंगापुर और जापान की यात्रा पर जा सकेंगे। मुझे लगा था कहीं यह यात्रा स्थगित ना हो जाए मगर वह यात्रा पर गए और वहीं वेशभूषा पहन कर गए और वही खान-पान रखा और जिसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में जबरदस्त निवेश आया है।
ये भी पढ़ें ईरान-इजराइल महायुद्ध: ऑयल डिपो पर हमलों के बाद 'ब्लैक रेन' का खतरा, WHO ने जारी की रेड अलर्ट चेतावनीसमारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रशासन की जिस जमीन पर अतिक्रमण किया गया था, उसी जमीन से कब्जा हटाकर उसी पैसे का प्रोजेक्ट बनाया गया और इसमें शासन ने प्राधिकरण को पैसा नहीं दिया है। उन्होंने अपने महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट लखनऊ को एआई सिटी के रूप में विकसित करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि इस काम के लिए राज्य सरकार ने धन की व्यवस्था कर ली है। उन्होंने कहा कि देश के दुश्मनों को ठिकाने लगाने वाले ब्रह्मोस के इंजीनियर ज्यादातर पॉलीटेक्निक और सरकारी कालेजों से हैं। हम कह सकते हैं कि अब लखनऊ इमर्जिंग टेक्नोलॉजी के रूप में विकसित हो रहा है।
ये भी पढ़ें हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहींइस समारोह में राज्यसभा सदस्य व प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह समेत कई विधायक व पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां