हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने की कीर्ति आजाद के बयान की निंदा, कहा- राजनीति सही नहीं
अयोध्या। अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर के पुजारी महंत राजू दास ने टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के टी-20 विश्व कप को लेकर दिए गए बयान की कड़ी निंदा की है। महंत राजू दास ने कहा कि इस तरह के बयान न सिर्फ हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं, बल्कि देश की एकता के लिए भी खतरा हैं। उनके अनुसार, जैसा हम खाते हैं, वैसा हमारा मन होता है, जैसा पीते हैं, वैसा हमारा व्यवहार।
हमारी भावनाएं इस बात पर निर्भर करती हैं कि हम ईश्वर को कैसे देखते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि टीएमसी शुद्ध रूप से पश्चिम बंगाल को हिंदुस्तान से अलग करना चाहती है और इसके लिए हिंदू और मुसलमानों के बीच मतभेद पैदा करती है। महंत राजू दास ने कहा कि कीर्ति आजाद उसी पार्टी के नेता हैं, जहां के मुख्यमंत्री ने एक दलित गिरिवासी वनवासी राष्ट्रपति का अपमान किया। उनका कहना है कि भारत जैसे देश में राष्ट्रपति को कार्यक्रम में शामिल होने से रोकना सही नहीं है।
महंत ने यह भी कहा कि हिंदुस्तानी लोग सनातनी राम भक्त हैं और वे अपनी धार्मिक भावनाओं का सम्मान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी हनुमान जी के चरणों में समर्पित की और इसमें कोई गलत या अनुचित काम नहीं किया गया। उनका यह भी कहना है कि यह केवल भगवान के प्रति श्रद्धा और देशभक्ति का प्रतीक था। इस पर राजनीति करना सही नहीं है। महंत राजू दास ने आगे कहा कि कुछ लोग इस घटना का राजनीतिकरण कर रहे हैं और वही लोग चाहते हैं कि देश में एकता न हो।
उनके अनुसार, ऐसे लोग हिंदू और मुसलमानों के बीच मतभेद पैदा करना चाहते हैं और देश के नागरिकों के भावनात्मक अधिकारों का अपमान करते हैं। महंत ने साफ शब्दों में कहा कि यह देश विरोधी मानसिकता है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू और सनातनी भावनाओं का सम्मान होना चाहिए। देशभक्ति और भगवान के प्रति श्रद्धा के बीच कोई विरोध नहीं होना चाहिए।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां