अजरबैजान ने ईरान बॉर्डर से लगा रूट खोला, ड्रोन हमले के बाद किया था बंद

On

बाकू। अजरबैजान ने ईरान के साथ अपनी सीमा को फिर से माल ढुलाई (कार्गो) के लिए खोल दिया है। यह जानकारी रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस की एक रिपोर्ट में दी गई है। पिछले हफ्ते अजरबैजान ने यह सीमा बंद कर दी थी। उसका कहना था कि नखचिवन स्वायत्त गणराज्य में कथित ईरानी ड्रोन हमले की घटना हुई थी, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। नखिचेवन अजरबैजान का एक अलग क्षेत्र है, जो ईरान के रास्ते उसके सहयोगी रूस से जुड़ता है और यह सबसे छोटा जमीनी रास्ता माना जाता है। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव से फोन पर बात की थी।

 

ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा ये भी पढ़ें  ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य ये भी पढ़ें  खामेनेई की हत्या के विरोध में कश्मीर में हुए प्रदर्शनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटे, जनजीवन सामान्य

अजरबैजान के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक, पेजेशकियान ने भरोसा दिलाया कि नखिचेवन की घटना में ईरान का कोई हाथ नहीं है और तेहरान इस मामले की जांच कर रहा है। 5 मार्च को अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर हमले की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा, “एक ड्रोन ने नखचिवन स्वायत्त गणराज्य में हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग पर हमला किया, जबकि दूसरा ड्रोन शकराबाद गांव में एक स्कूल बिल्डिंग के पास गिरा।” इस हमले को अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन बताया गया था। अजरबैजान ने ईरान से जल्द इस मामले को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी घटनाएं न होने के लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की थी।

कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर। ये भी पढ़ें  कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।

 

बाकू ने यह भी कहा कि अजरबैजान इस मामले में जवाबी कदम उठाने का अधिकार सुरक्षित रखता है। साथ ही ईरान के राजदूत को बुलाकर इस घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया था। अजरबैजान, ने मिडिल ईस्ट संघर्ष में न्यूट्रल रुख अपनाया है। लेकिन इसने हाल ही में इजरायल और ट्रंप प्रशासन के साथ करीबी संबंध बनाए, जबकि धीरे-धीरे काकेशस में पारंपरिक सहयोगी रहे मास्को से दूरी बनाई। देश में कोई अमेरिकी मिलिट्री बेस भी नहीं है। ईरान और अजरबैजान दोनों में ही बहुसंख्यक शिया मुस्लिम हैं, और ईरान लाखों अजेरी लोगों का घर है—अनुमान है कि यह संख्या लगभग डेढ़ से 2 करोड़ से भी अधिक है—जिनमें से कई अजरबैजान की सीमा से लगे उत्तर-पश्चिमी प्रांतों में रहते हैं। 

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

विजयपुर। मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर हाईकोर्ट ने सोमवार को अपना महत्वपूर्ण फैसला सुना दिया। कोर्ट ने...
Breaking News  देश-प्रदेश  मध्य प्रदेश 
विजयपुर उपचुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा की गई विधायकी, रामनिवास रावत घोषित हुए एमएलए

पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

नई दिल्ली। लोकसभा में विपक्ष के हंगामा के बाद संसद की कार्यवाही 10 मार्च मंगलवार सुबह 11 बजे तक के...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
पश्चिम एशिया संकट पर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही मंगलवार तक स्थगित

इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

नयी दिल्ली। इंडिगो की दिल्ली से मैनचेस्टर जा रही उड़ान को हवाई क्षेत्र संबंधी प्रतिबंध के कारण आधे रास्ते से...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
इंडिगो की मैनचेस्टर जा रही उड़ान आधे रास्ते से दिल्ली लौटी

महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही हैं प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

मुजफ्फरनगर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के एमबीए, एमसीए और डीएलएड विभाग...
मुज़फ़्फ़रनगर 
महिलाएं हर क्षेत्र में लहरा रही हैं प्रतिभा का परचम: मीनाक्षी स्वरूप

दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

  दिल्ली। दिल्ली में साल 2020 में हुए दंगे से जुड़े कथित साजिश मामले में आरोपी शरजील इमाम को कड़कड़डूमा   परिस्थितियों...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
दिल्ली दंगे: शरजील इमाम को 10 दिन की अंतरिम जमानत, कोर्ट ने भाई की शादी के लिए दी राहत

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव