अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई बने ईरान के नये सर्वोच्च नेता

On

तेहरान/नयी दिल्ली- अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सर्वोच्च नेता नियुक्त किया गया है। वह अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई का स्थान लेंगे, जो 28 फरवरी को इजरायल-अमेरिका के हवाई हमले में मारे गए थे।

 

हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप ये भी पढ़ें  हरदोई हादसा: मशीन में फंसी मजदूर की गर्दन, मौके पर ही दर्दनाक मौत, इलाके में मचा हड़कंप

कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर। ये भी पढ़ें  कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।

ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी (एमएनए) ने बताया, "इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान की विशेषज्ञों की परिषद (असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स) ने सोमवार तड़के अयातुल्ला सैय्यद मोजतबा खामेनेई को इस्लामिक क्रांति का तीसरा नेता घोषित किया।"

मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड  ये भी पढ़ें  मध्य पूर्व में तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, 91.84 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा ब्रेंट क्रूड

 

एक बयान में, परिषद ने कहा कि अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनेई की 'शहादत' के तुरंत बाद, युद्ध की स्थिति, दुश्मन की धमकियों और असेंबली के कार्यालयों पर बमबारी के बावजूद, उन्होंने नया नेता चुनने में कोई संकोच नहीं किया।

 

बयान में कहा गया कि अपने संवैधानिक और आंतरिक कर्तव्यों के अनुरूप, परिषद ने तेजी से एक असाधारण सत्र बुलाने और उत्तराधिकारी नियुक्त करने के लिए आवश्यक कदम उठाए।

 

आठ सितंबर 1969 को मशहद में जन्मे मोजतबा खामेनेई, अली खामेनेई के दूसरे बेटे हैं। 88 सदस्यीय 'असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स' ने अमेरिका और इजरायल के साथ युद्ध शुरू होने के एक सप्ताह से कुछ अधिक समय बाद उन्हें इस्लामिक गणराज्य का नया सर्वोच्च नेता नामित किया है।

अयातुल्ला अली खामेनेई के मारे जाने के बाद, तीन सदस्यीय एक अस्थायी नेतृत्व परिषद ने नया नेता चुने जाने तक देश का नेतृत्व किया। इस परिषद में जिसमें राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन और न्यायपालिका प्रमुख गुलामहुसैन मोहसेनी-एजेई शामिल थे।

 

एमएनए के अनुसार, ईरानी सेना, अधिकारियों और जनता ने श्री खामेनेई के प्रति अपनी निष्ठा की शपथ ली है। सोमवार तड़के जारी बयानों में, ईरान के अधिकारियों और संगठनों ने नए चुने गए नेता के प्रति अपनी वफादारी की घोषणा की।

 

ईरान के सशस्त्र बलों के जनरल स्टाफ ने खामेनेई के प्रति निष्ठा जताते हुए एक बयान में पुष्टि की कि वे दुश्मनों की साजिशों के खिलाफ खड़े रहेंगे और देश की रक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

 

शिया धर्मगुरु श्री खामेनेई (56) ईरानी सत्ता के गलियारों में सबसे प्रभावशाली हस्तियों में से एक हैं और उन्हें शक्तिशाली 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' ( आईआरजीसी) का करीबी माना जाता है। ईरान की असेंबली ऑफ एक्सपर्ट्स ने ईरानी लोगों से नए चुने गए नेता के पीछे खड़े होने और 'एकता बनाए रखने' का आग्रह किया है।

 

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि खामेनेई का बेटा उन्हें 'अस्वीकार्य' होगा। उन्होंने कहा था कि यदि नियुक्ति उनकी इच्छा के अनुसार नहीं हुई, तो ईरान का नया नेता 'ज्यादा समय तक नहीं टिक पाएगा।'

 

 

 

 

Views: 55

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गाजियाबाद: खोड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री, एसडीएम को दिए जांच और आर्थिक सहायता के निर्देश

   गाजियाबाद। खोड़ा के न्यू अजंता पार्क में हुए भीषण अग्निकांड, जिसमें दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, के बाद...
दिल्ली NCR  गाज़ियाबाद 
गाजियाबाद: खोड़ा अग्निकांड के पीड़ितों से मिले कैबिनेट मंत्री, एसडीएम को दिए जांच और आर्थिक सहायता के निर्देश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

ग्रेटर नोएडा : विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

नोएडा। फर्जी वर्क वीजा तैयार कर विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए...
दिल्ली NCR  नोएडा 
ग्रेटर नोएडा :  विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, खाली ना कराने पर आंदोलन की चेतावनी

   मुजफ्फरनगर। नगर कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी गौशाला मोहल्ले में मकान को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी तक सुलझ नहीं पाया...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में हिन्दू बस्ती में मुस्लिमों ने खरीदे मकान, खाली ना कराने पर आंदोलन की चेतावनी

मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 55 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

मुजफ्फरनगर। देश में 2014 और उत्तर प्रदेश में 2017 से भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार है। मुजफ्फरनगर शहर...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'ट्रिपल इंजन' सरकार के दावों का निकला दम; 'रॉयल बुलेटिन' के सर्वे में 55 हजार से ज़्यादा लोगों ने खोली नगरपालिका के विकास की पोल

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव बहेड़ा के पास दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर : दूध वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत,ग्रामीणों व परिजनों ने लगाया जाम

लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

लखनऊ। लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर इंडिगो फ्लाइड में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण उत्तर...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट में तकनीकी खराबी, एक घंटे विमान में फंसे रहे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम

उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का प्रदेश में निवेश कराने पर विशेष जोर है। सोमवार को शहर के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
उत्तर प्रदेश सरकार और हिंदुजा ग्रुप के बीच 'प्रोजेक्ट गंगा' के तहत एमओयू साइन हुआ

मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने की हालिया कार्रवाई के बाद मुस्लिम समुदाय में...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाए जाने के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने की एसएसपी से मुलाकात

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव