उत्तम नगर हत्याकांड: पूछताछ के लिए तीन महिलाएं हिरासत में, अब तक आठ गिरफ्तार
नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उत्तम नगर हत्याकांड में सोमवार को इलाके की तीन महिलाओं को पूछताछ के लिये हिरासत में लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, तरुण खटीक की हत्या के मामले में काली उर्फ सायरा, शरीफन और सलमा को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में दिल्ली पुलिस अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर में अब घर-घर पहुंचेगी स्वच्छता: कूड़ा उठाने के लिए सड़कों पर दौड़ेंगी 55 नई ई-रिक्शाआठवें आरोपी इमरान उर्फ बंटी को रविवार को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले पुलिस उमरदीन (49), जुम्मादीन (36), कमरुद्दीन (36), मुस्ताक (46), मुजफ्फर (25), ताहिर (18) और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर चुकी है। इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और रैपिड एक्शन फोर्स (आएएफ) को तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घटना चार मार्च को जेजे कॉलोनी इलाके में तरुण के परिवार और उनके पड़ोसियों के बीच हुई झड़प के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि विवाद तब शुरू हुआ जब तरुण के परिवार की एक बच्ची द्वारा फेंके गए गुब्बारे का पानी पड़ोसी परिवार की एक महिला पर गिर गया।
ये भी पढ़ें ग्लोबल जीडीपी में भारत का दबदबा: चीन ने माना- दुनिया के विकास में 50% हिस्सेदारी देंगे दोनों देश
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोनों परिवारों के बीच पार्किंग और कचरा निपटान जैसे मुद्दों को लेकर पिछले लगभग पांच दशकों से विवाद चला आ रहा था। प्राथमिकी में हत्या की धाराओं के साथ-साथ एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम के प्रावधान भी जोड़े गए हैं। एमसीडी ने रविवार को आरोपियों के घर को अवैध निर्माण बताते हुए ढहा दिया था।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां