एनसीबी ने पैन इंडिया डार्कनेट ड्रग नेटवर्क ‘टीम कल्कि’ का किया भंडाफोड़, एलएसडी व एमडीएमए सहित बड़ी खेप बरामद

On

नई दिल्ली। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर में फैले डार्कनेट आधारित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क “टीम कल्कि” का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एलएसडी, एमडीएमए (एक्स्टेसी) गोलियां, लिक्विड एमडीएमए सहित कई नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। एनसीबी ने रविवार को एक बयान जारी कर बताया कि यह नेटवर्क जनवरी 2025 से डार्कनेट प्लेटफॉर्म और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप ‘सेशन’ के जरिए संचालित हो रहा था। पिछले तीन महीनों में प्राप्त खुफिया जानकारी के आधार पर एनसीबी ने नई दिल्ली में अभियान चलाकर इस नेटवर्क का पर्दाफाश किया।

कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने 2,338 एलएसडी ब्लॉटर्स, 160 एमडीएमए (एक्स्टेसी) गोलियां जिनका वजन 77.517 ग्राम है, 73.612 ग्राम चरस, 3.642 ग्राम एम्फेटामाइन तथा 3.6 किलोग्राम लिक्विड एमडीएमए बरामद किया। यह बरामदगी 13 घरेलू पार्सलों और नीदरलैंड से आए दो पार्सलों से की गई, जो इस नेटवर्क से जुड़े थे।

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू  ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

जांच में पता चला है कि डार्कनेट विक्रेता “टीम कल्कि” को अनुराग ठाकुर और उसका सहयोगी विकास राठी संचालित कर रहे थे। दोनों आरोपित आदतन अपराधी हैं और पहले भी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम, 1985 के तहत मामलों में गिरफ्तार हो चुके हैं। विकास राठी को इससे पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा दर्ज चरस तस्करी के मामले में तिहाड़ जेल में रखा गया था, जबकि अनुराग ठाकुर दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज मेथाम्फेटामाइन तस्करी मामले में जेल में था। दोनों एक ही समय तिहाड़ जेल में बंद थे, जहां उनकी पहचान हुई और बाद में उन्होंने मिलकर “टीम कल्कि” नाम से डार्कनेट ड्रग नेटवर्क शुरू किया।

घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे' ये भी पढ़ें  घुसपैठियों पर सख्त अमित शाह, कहा, "केदारनाथ से कन्याकुमारी तक, एक-एक को चुनकर भारत से बाहर करेंगे'

प्रारंभ में आरोपित डार्क वेब फोरम “ड्रेड” पर सक्रिय थे, जहां उनके विक्रेता खाते को चार-स्टार रेटिंग मिली हुई थी, जो बड़ी संख्या में सफल ऑर्डर पूरे होने का संकेत देती है। इसके बाद उन्होंने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप ‘सेशन’ के माध्यम से भी ऑर्डर लेने और आपूर्ति करने की व्यवस्था शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह नेटवर्क देशभर में फैला हुआ था और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से बचने के लिए अत्याधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर रहा था। आरोपितों द्वारा एलएसडी और एमडीएमए जैसे मादक पदार्थ नीदरलैंड, पोलैंड और जर्मनी में स्थित अंतरराष्ट्रीय डार्कनेट विक्रेताओं से मंगाए जाते थे।

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं ये भी पढ़ें  पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

 

ग्राहकों से ऑर्डर मिलने के बाद एक आरोपित ऑर्डर की जानकारी अपने सहयोगी को देता था, जो मादक पदार्थों की पैकिंग और पार्सल भेजने का काम करता था। इसके बाद कूरियर और डाक सेवाओं के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में ग्राहकों तक पार्सल भेजे जाते थे। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित “डेड ड्रॉप” नामक तकनीक का उपयोग करते थे, जिसमें नशीले पदार्थों से भरे पार्सल सीधे ग्राहक को देने के बजाय पहले से तय स्थानों पर रख दिए जाते थे और बाद में ग्राहकों को स्थान की जानकारी देकर उन्हें वहां से पार्सल लेने के लिए कहा जाता था। हालांकि यह तरीका दिल्ली के सीमित इलाकों में ही इस्तेमाल किया जाता था, जबकि देशभर में डिलीवरी के लिए स्पीड पोस्ट और अन्य कूरियर सेवाओं का इस्तेमाल किया जाता था।

एनसीबी के अनुसार इस नेटवर्क की तरफ से जनवरी 2025 से अब तक एक हजार से अधिक पार्सल देशभर में भेजे जाने की आशंका है। जांच के दौरान आरोपितों से कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं और इस ऑपरेशन से जुड़ा एक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट भी चिन्हित किया गया है। आरोपित भुगतान क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से लेते थे, जिसमें मोनेरो और यूएसडीटी जैसी डिजिटल मुद्राओं का इस्तेमाल किया जाता था। इन पैसों को कई मध्यवर्ती वॉलेट के माध्यम से घुमाकर अंततः कोल्ड वॉलेट में संग्रहित किया जाता था, जिससे लेन-देन की पहचान करना कठिन हो सके।

 

एनसीबी इस मामले में अन्य सहयोगियों की पहचान, वित्तीय लेनदेन का पता लगाने और अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा करने के लिए जांच जारी रखे हुए है। एजेंसी ने कहा कि “टीम कल्कि” के पूरे नेटवर्क और उसके संचालन तंत्र को ध्वस्त करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। यह कार्रवाई डार्कनेट आधारित मादक पदार्थ तस्करी और सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क के खिलाफ एनसीबी की देशव्यापी मुहिम का हिस्सा है। इससे पहले भी एजेंसी ने ‘ऑपरेशन केटामेलन’ (2025) और ‘ऑपरेशन जांबादा’ (2023) जैसे अभियानों के जरिए संगठित ड्रग तस्करी गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की थी।

 

एनसीबी ने कहा कि भारत की मादक पदार्थों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। एजेंसी ने आम लोगों से भी अपील की है कि मादक पदार्थों की बिक्री, परिवहन या तस्करी से संबंधित जानकारी ‘मानस’- राष्ट्रीय नारकोटिक्स हेल्पलाइन (टोल फ्री नंबर 1933) पर साझा करें, जहां सूचनादाताओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है।

Views: 20

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

नई दिल्ली। गर्भावस्था किसी भी महिला के जीवन का बहुत खास और संवेदनशील समय होता है। इस दौरान शरीर में...
हेल्थ 
गर्भावस्था के दौरान योग क्यों है जरूरी? जानिए इसके बड़े फायदे

सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

  नई दिल्ली। मुंह की स्वच्छता हमारी दिनचर्या का सबसे जरूरी हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में बात करने से आमतौर...
लाइफस्टाइल 
सड़न, बदबू और मसूड़ों से खून आने की परेशानी को दूर करेगा प्राकृतिक टूथपेस्ट; जानें बनाने की आसान विधि

'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

  नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 में जिस दिलेरी के साथ खेला है और खिताब संजू...
खेल  क्रिकेट 
'भारत को बहुत-बहुत मुबारक, 2027 का विश्व कप मिले तो अभी ले लें': शोएब अख्तर

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

मुंबई। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध और कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के कारण हफ्ते के...
बिज़नेस  शेयर बाजार  
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी 3 प्रतिशत फिसले

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एच-1बी से जुड़ी घोषणा के खिलाफ एक एक डेमोक्रेटिक सांसद ने अमेरिकी प्रतिनिधि सभा...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए अमेरिकी संसद में विधेयक पेश

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर इकाई द्वारा 15वां होली मिलन समारोह और 11वां लीला जेटली स्मृति सम्मान समारोह...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी लखनऊ में आयोजित 'पिंक रोजगार महाकुंभ' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक अलग...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
सीएम योगी का चुटीला अंदाज: 'मंत्री जी का गाना सुन लता जी ले लेतीं संन्यास'; पिंक रोजगार मेले में बंटी सौगातें

बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

बिजनौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर आज विकास भवन परिसर में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: नारी शक्ति के सम्मान से ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव - जिलाधिकारी जसजीत कौर

भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

मुरादाबाद। भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रचते हुए टी-20 विश्व कप अपने नाम कर लिया है। टीम...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
भारत ने जीता टी-20 विश्व कप, मुरादाबाद में सड़कों पर उतरे लोग, जमकर मनाया जश्न

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव