मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
क्रिकेट बैट और हॉकी स्टिक से मरणासन्न कर फरार हुए हमलावर; हालत नाजुक, मेरठ रेफर, एहतियातन पीएसी तैनात
मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट कजियान मोहल्ले में रविवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब नमाज पढ़ाकर घर लौट रहे एक इमाम पर आधा दर्जन युवकों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने क्रिकेट बैट, हॉकी स्टिक और पत्थरों से प्रहार कर इमाम को लहूलुहान कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल और पीएसी तैनात कर दी गई है।
रास्ते में घेरकर किया हमला
ये भी पढ़ें बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंकाप्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय इमाम अब्दुल वहाब रविवार दोपहर पीर वाली मस्जिद में नमाज पढ़ाकर वापस लौट रहे थे। तभी मोहल्ले के ही दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन युवकों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बिना किसी उकसावे के इमाम पर लाठी-डंडों और बैट से ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए। हमले में गंभीर चोटें आने के कारण इमाम अब्दुल वहाब सड़क पर ही गिर पड़े और बेहोश हो गए। पूरी वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
हालत गंभीर, मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर
वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल इमाम को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनके सिर और शरीर पर गहरी चोटें देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। उनकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
पुलिस की मुस्तैदी, आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारियों ने भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुँचकर स्थिति संभाली। तनाव को देखते हुए सरवट कजियान में पीएसी की तैनाती कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां