मुजफ्फरनगर में स्वास्थ्य विभाग की जागरूकता रैली, नर्सों और आशा संगिनी बहनें हुई शामिल
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर महिलाओं का किया सम्मान
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर, मुजफ्फरनगर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा हरी झंडी दिखाकर एक भव्य जागरूकता रैली को रवाना किया गया।
इस रैली में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, महिला चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों और आशा संगिनी बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से जनमानस को स्वास्थ्य सेवाओं और महिला सशक्तीकरण के प्रति जागरूक किया गया। रैली के उपरांत आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति को समर्पित भाषण, कविताएँ और प्रेरणादायक स्पीच प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
प्रतिभाशाली महिलाओं और लाभार्थियों का सम्मान
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला चिकित्सा अधिकारियों, एएनएम, स्टाफ नर्स और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान शामिल रहा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इन स्वास्थ्य कर्मियों को उनके समर्पण के लिए प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। साथ ही, आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिससे सरकारी योजनाओं की सफलता परिलक्षित हुई।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा गुप्ता, महिला चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुप्रिया चौहान, प्रधानाचार्य श्रीमती सरिता शीतवाल, नर्सिंग ट्विटर श्रीमती सोनी और आशा संघ की अध्यक्ष श्रीमती निर्मला चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयुष्मान भारत यूनिट से डॉ. आकाश त्यागी, श्री शोज़ेब जैदी, श्री मनोज अश्वनी त्यागी, सुरेश और मोबीन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन पाकेश द्वारा किया गया।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
ओ.पी. पाल पिछले साढ़े तीन दशकों से पत्रकारिता में सक्रिय एक प्रतिष्ठित नाम हैं। भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त (P.I.B. Accredited) वरिष्ठ पत्रकार श्री पाल ने लंबे समय तक लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के साथ-साथ गृह, रक्षा और कृषि जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की नेशनल ब्यूरो स्तर पर रिपोर्टिंग की है।
अमर उजाला और दैनिक जागरण से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले श्री पाल ने 'शाह टाइम्स' में न्यूज़ एडिटर और 'हरिभूमि' (दिल्ली) में वरिष्ठ संवाददाता के रूप में लंबी सेवाएं दी हैं। राजनीति विज्ञान और कृषि के विशेषज्ञ होने के साथ-साथ वे 'साहित्य रत्न' से भी विभूषित हैं। वर्तमान में वे एक स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

टिप्पणियां