मुजफ्फरनगर के मीरापुर में प्राचीन श्रीशीतला माता मंदिर में सात दिवसीय मेला शुरु, ध्वज स्थापना के साथ आस्था की गूँज
महाभारत कालीन मंदिर में क्षेत्र के हज़ारों श्रद्धालुओं ने ध्वज यात्रा में की शिरकत
मीरापुर। आस्था और विश्वास का प्रतीक, विश्व विख्यात महाभारत कालीन श्री शीतला माता बबरे वाली के मंदिर में सात दिवसीय मेले का रविवार को भव्य ध्वज स्थापना के साथ विधिवत शुभारंभ हो गया। सुबह से ही मंदिर परिसर और कस्बे के मार्ग माता रानी के जयकारों से गूँज उठे।
मीरापुर में मेले के शुभारंभ के अवसर पर कस्बे के पड़ाव चौक स्थित मंदिर समिति के महामंत्री अनिरुद्ध शारदा के आवास पर माता रानी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इसके उपरांत, पड़ाव चौक से मंदिर तक एक विशाल ध्वज यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हज़ारों की संख्या में महिलाएँ, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। बैंड-बाजों और डीजे की धुन पर बज रहे माता के भजनों पर भक्त झूमते-गाते हुए तीन किलोमीटर की पैदल यात्रा कर मंदिर पहुँचे। मंदिर पहुँचकर विधिवत रूप से ध्वज की स्थापना की गई, जिसके साथ ही 8 मार्च से 13 मार्च तक चलने वाले मेले का आगाज़ हुआ।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर: जानसठ समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, DM और SSP ने सुनीं जनता की समस्याएंमहाभारत कालीन इतिहास से जुड़ा है मंदिर
मंदिर समिति के महामंत्री अनिरुद्ध शारदा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन और महाभारत कालीन है। मान्यता है कि पांडव पुत्र अर्जुन के पुत्र बबरूवाहन ने यहाँ कठोर तपस्या कर शीतला माता का आशीर्वाद प्राप्त किया था। यही कारण है कि यह स्थान विश्व भर में श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बना हुआ है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन यहाँ विभिन्न शहरों से श्रद्धालु पहुँचकर माता रानी को प्रसाद चढ़ाते हैं और मन्नतें माँगते हैं।
इनकी रही विशेष उपस्थिति
ध्वज यात्रा को सफल बनाने में मुख्य रूप से अनिरुद्ध शारदा, नवनिद्ध शारदा, रुचिन शारदा, मास्टर चंद्रपाल सिंह, श्रीमती मधु कौशिक, रूचि बैंगलोर, सूचि माहेश्वरी, मास्टर नितिन शर्मा, पत्रकार पंकज ऐरन, पत्रकार राहुल शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण शर्मा, अभिषेक गर्ग, विकास कौशिक, प्रधुम्न शर्मा, विभौर डागा, राजन माहेश्वरी, कमल गोयल, सुशील लखोटिया, आदर्श कौशिक, मुकेश शारदा, नीरज शारदा, मंजू शारदा, सरिता, करन ठाकुर और मयंक धीमान सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें मुजफ्फरनगर का खानूपुर दहेज हत्या कांड: पुलिस ने पति और ससुर को दबोचा, तीन आरोपी अब भी फराररॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
सक्रिय पत्रकार आफ़ताब आलम 'रॉयल बुलेटिन' के लिए मुज़फ्फरनगर के मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। क्षेत्र की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले आफ़ताब आलम स्थानीय मुद्दों, जन-समस्याओं और व्यापारिक हलचलों को पूरी निष्पक्षता के साथ प्रमुखता से उठाते हैं। पिछले लंबे समय से वे मीरापुर और रामराज क्षेत्र की जनता की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयत्नशील हैं। क्षेत्र की खबरों और सूचनाओं के लिए आप उनसे मोबाइल नंबर 9319454764 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां