पोस्ट-बजट वेबिनार में उच्च मूल्य वाली कृषि पर जोर, अशोक बालियान ने भाग लिया
मुज़फ्फरनगर। पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमैन अशोक बालियान को कृषि भवन, नई दिल्ली में हुई पोस्ट-बजट 2026 में जाने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 6 मार्च 2026 को "कृषि और ग्रामीण परिवर्तन"(Agriculture and Rural Transformation) पर पोस्ट-बजट वेबिनार को संबोधित किया। इसमें एआई (AI)-आधारित 'भारत विस्तार' प्लेटफॉर्म, उच्च मूल्य वाली कृषि और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया गया। यह 2026-27 के बजट के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए हितधारकों के साथ संवाद श्रृंखला का हिस्सा था।
पोस्ट बजट वेबिनार 2026 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि वेबिनार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप, "कृषि और ग्रामीण परिवर्तन" विषय पर आयोजित किया गया था और सरकार की प्राथमिकताओं में किसानों की आय बढ़ाना और कृषि निर्यात को बढ़ावा देना शामिल है। पीजेंट के
पीजेंट के चेयरमैन अशोक बालियान ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को भारतीय कृषि के भविष्य, उभरती चुनौतियों और किसानों की समृद्धि के लिए एक रोडमैप सौंपा।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुज़फ्फरनगर के वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप त्यागी पिछले दो दशकों (20 वर्ष) से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक अटूट और विश्वसनीय स्तंभ हैं। दो दशकों के अपने इस लंबे सफर में आपने मुज़फ्फरनगर की हर छोटी-बड़ी राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हलचल को बेहद करीब से देखा और अपनी लेखनी से जनता की आवाज़ बुलंद की है। वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में जिला प्रभारी की ज़िम्मेदारी निभा रहे श्री त्यागी अपनी ज़मीनी रिपोर्टिंग के लिए पूरे जिले में पहचाने जाते हैं। जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 9027803022 पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां