कोलकाता के बंद क्लब हाउस में जोरदार धमाके: इलाके में मची दहशत, पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर।
कोलकाता। उत्तर कोलकाता के पाइकपाड़ा इलाके में शनिवार सुबह एक बंद क्लब हाउस में हुए कई छोटे धमाकों से इलाके में दहशत फैल गई, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। पुलिस के मुताबिक यह घटना 1/2 सी गांगुलीपाड़ा लेन, पाइकपाड़ा स्थित एक बंद पड़े क्लब हाउस में सुबह करीब 7 बजे हुई। धमाके इतने तेज थे कि क्लब हाउस की टिन की छत उड़कर पास की एक बहुमंजिला इमारत की छत पर जा गिरी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी ने बंद पड़े इस क्लब हाउस में कच्चा बम (क्रूड बम) रख दिया था। कुछ लोगों का यह भी मानना है कि इलाके में चल रहे प्रमोटरों के बीच विवाद के कारण यह घटना हुई हो सकती है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं आने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले किसी और वजह से तो यह धमाका नहीं कराया गया।
ये भी पढ़ें दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यासप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह-सुबह तेज धमाकों की आवाज सुनकर लोग नींद से जाग गए। उन्होंने बताया कि कम से कम पांच जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी। जब लोग घरों से निकले तो देखा कि क्लब हाउस की टिन की छत उड़ चुकी थी और मुख्य दरवाजा भी टूट गया था। अंदर आग भी लगी हुई थी और क्लब का सामान बिखरा पड़ा था। स्थानीय लोगों ने तुरंत चितपुर पुलिस थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्लब और इसके आसपास की जमीन पर हाउसिंग कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना थी। इसी को लेकर कुछ लोगों के बीच विवाद चल रहा था।
यह क्लब पिछले 6-7 महीनों से बंद पड़ा था, लेकिन आसपास के लोगों का कहना है कि यहां कभी-कभी बाहरी लोग आते थे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते किसी ने बंद क्लब हाउस में बम छिपाकर रख दिए होंगे। घटना के बाद इलाके के लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और इलाके में तुरंत पुलिस तैनात करने तथा क्लब हाउस के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां