विवाद के बाद यूट्यूब से हटाया गया सिंगर बादशाह का विवादित सॉन्ग 'टटिहरी', गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही पुलिस

On

मुंबई। 'टटिहरी' सॉन्ग को लेकर पंजाबी सिंगर बादशाह बुरे फंस चुके हैं। गाने में लड़कियों के लिए विवादित शब्दों के इस्तेमाल के बाद हरियाणा महिला आयोग पहले ही समन जारी कर चुकी है, लेकिन अब सिंगर के गाने को यूट्यूब से हटा दिया गया है। इस गाने के चलते हरियाणा में पहले दो जगह, पंचकूला और जींद में एफआईआर हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, सिंगर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, गायक बादशाह के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आरोपी गायक को पुलिस के समक्ष तत्काल पेश होने के लिए भी नोटिस जारी किया गया है। जानकारी में साफ किया गया कि पंचकूला पुलिस ने यूट्यूब से विवादित सॉन्ग 'टटिहरी' को हटवा दिया है।

 

ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरी ये भी पढ़ें  ट्रंप की ट्रेड प्रतिबंध की चेतावनी के बाद झुका स्पेन, अमेरिकी सेना के सहयोग के लिए दी मंजूरी

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर  ये भी पढ़ें  अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

 

सोशल मीडिया और गीतों में आपत्तिजनक सामग्री के प्रसार के खिलाफ हरियाणा पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए गायक आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। अन्य म्यूजिक प्लेटफॉर्म, यूट्यूब चैनलों तथा व्यक्तिगत सोशल मीडिया हैंडल्स से भी इस गाने से संबंधित रील्स व शॉर्ट वीडियो को हटवाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। पंचकूला पुलिस ने उनके हाल ही में जारी गाने को लेकर एफआईआर दर्ज करते हुए उनके खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि आरोपी देश छोड़कर बाहर न जा सके। पुलिस ने पहले भी गाने के मेकर्स ने खुद वीडियो हटवाने के लिए कहा था।

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

 

बादशाह के खिलाफ दर्ज मामले में धारा 296 भारतीय न्याय संहिता और इंडीसेंट रिप्रेजेंटेशन ऑफ वीमेन (प्रोहिबिशन) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहने नाबालिग बच्चियों को स्कूल बैग फेंकते हुए और पढ़ाई से दूर भागते हुए दिखाया गया है। साथ ही “बादशाला” जैसे शब्दों का प्रयोग कर स्कूल और शिक्षा के माहौल को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके अतिरिक्त गीत में महिलाओं और लड़कियों के प्रति अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है। बता दें कि पंचकूला पुलिस ने बादशाह की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की हैं, जो विभिन्न संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। 

Views: 99

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

मिडिल ईस्ट तनाव से कीमती धातुओं में उछाल, सोना 1.70 लाख के करीब तो चांदी 3 लाख की ओर

मुंबई। मध्य पूर्व में बढ़ते भू-राजनीतिक तनावों के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) के रूप में कीमती धातुओं (सोना-चांदी)...
Breaking News  बिज़नेस  सर्राफा बाजार  
मिडिल ईस्ट तनाव से कीमती धातुओं में उछाल, सोना 1.70 लाख के करीब तो चांदी 3 लाख की ओर

इजरायली गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी: केंद्र सरकार ने कांग्रेस समर्थक के 'X' पोस्ट को बताया गलत

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक दावे को भारत सरकार ने पूरी तरह फर्जी और भ्रामक बताया...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
इजरायली गिरफ्तारी का दावा निकला फर्जी: केंद्र सरकार ने कांग्रेस समर्थक के 'X' पोस्ट को बताया गलत

सहारनपुर में 9 मार्च को महिला आयोग की जनसुनवाई, सदस्य सपना कश्यप सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 9 मार्च को महिला आयोग की जनसुनवाई, सदस्य सपना कश्यप सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें

ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

तेहरान। अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News  मुख्य समाचार 
ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

सहारनपुर: डीएम और एसएसपी ने कोतवाली नगर व चिलकाना थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डीएम और एसएसपी ने कोतवाली नगर व चिलकाना थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 9 मार्च को महिला आयोग की जनसुनवाई, सदस्य सपना कश्यप सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीडन की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में 9 मार्च को महिला आयोग की जनसुनवाई, सदस्य सपना कश्यप सुनेंगी महिलाओं की शिकायतें

सहारनपुर: डीएम और एसएसपी ने कोतवाली नगर व चिलकाना थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

सहारनपुर। जिलाधिकारी  मनीष बंसल व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर अभिनंदन द्वारा थाना कोतवाली नगर व थाना चिलकाना का वार्षिक निरीक्षण...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: डीएम और एसएसपी ने कोतवाली नगर व चिलकाना थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा जल्द करेंगे शादी, राजस्थान में होंगे सभी कार्यक्रम

संभल। उत्तर प्रदेश पुलिस के दो आईपीएस अधिकारी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संभल के...
उत्तर प्रदेश  संभल  
संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा जल्द करेंगे शादी, राजस्थान में होंगे सभी कार्यक्रम

एसआईआर: यूपी में 70 लाख से अधिक नए आवेदन, 12.55 करोड़ मतदाता सूची में दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शनिवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 (एसआईआर) की दावा व आपत्ति...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
एसआईआर: यूपी में 70 लाख से अधिक नए आवेदन, 12.55 करोड़ मतदाता सूची में दर्ज

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं