ईरान पड़ोसी देशों पर अब नहीं करेगा हमला, ट्रंप के बयान पर राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने कहा- उनका देश समर्पण नहीं करेगा

On

तेहरान। अमेरिका-इजराइल के साथ चल रहे युद्ध के बीच ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन ने पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफी मांगते हुए कहा है कि सुरक्षा बलों को आगे से किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा था कि ईरान को बिना शर्त सरेंडर करना होगा। ईरान के राष्ट्रपति ने कहा कि उनका देश कभी समर्पण नहीं करेगा।

ईरान इंटरनेशनल टीवी चैनल ने राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन की तरफ से सरकारी टेलीविजन पर जारी वीडियो संदेश का हवाला देते हुए बताया है कि उन्होंने इजरायल-अमेरिका के साथ चल रहे युद्ध के दौरान पड़ोसी देशों पर हुए हमलों के लिए माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि ईरान आगे से किसी भी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा, जब तक वहां से ईरान पर हमला नहीं होता। राष्ट्रपति ने क्षेत्रीय शांति स्थापित करने के लिए सहयोग करने की भी अपील की।

दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास ये भी पढ़ें  दिल्ली: लद्दाख बुद्ध विहार को मिला फुटओवर ब्रिज का तोहफा, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शिलान्यास

पेजेश्कियन ने कहा, “उन सभी पड़ोसी देशों से माफी मांगता हूं जिन पर ईरान की ओर से हमले हुए। अंतरिम नेतृत्व परिषद ने कल फैसला लिया है कि अब पड़ोसी देशों पर कोई हमला नहीं किया जाएगा, जब तक वहां से ईरान पर हमला शुरू न किया गया हो।” ईरानी राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनका देश हरगिज सरेंडर नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “जो लोग चाहते हैं कि ईरानी जनता घुटने टेक दे वे इस उम्मीद को अपने साथ कब्र में ले जाएं।”

अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर  ये भी पढ़ें  अमेरिका का बड़ा दावा, ट्रंप की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड ढेर

एक दिन पहले ही ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान बिना शर्त सरेंडर नहीं करता, तब तक ईरान से कोई समझौता नहीं होगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ही ईरान का नया नेता चुनेगा। दरअसल, पिछले एक सप्ताह से ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के कई इलाकों को निशाना बनाते हुए दुबई, अबू धाबी, कतर, कुवैत और बहरीन में लगातार मिसाइल हमले किए। अपने सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए किए जा रहे इन हमले से निशाना बनने वाले देशों में काफी तबाही हुई है।

नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार ये भी पढ़ें  नोएडा में होली के दौरान दो सोसाइटियों में बवाल, मारपीट के वीडियो वायरल, 10 आरोपी गिरफ्तार

इससे पहले 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल संयुक्त हवाई हमले में राजधानी तेहरान सहित ईरान के कई शहरों को निशाना बनाया गया। इन हमलों में अपने आवासीय परिसर में मौजूद ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई। खामेनेई के साथ उनकी बेटी, दामाद और पोती की भी मौत हो गई। उनकी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हो गई जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

Views: 123

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु शनिवार को तहसील रामपुर मनिहारान में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

मुजफ्फरनगर: परीक्षा से ठीक पहले श्रमिक पंजीकरण निरस्त, मजदूरों का श्रम कार्यालय पर जोरदार हंगामा

मुजफ्फरनगर। जनपद के श्रम विभाग कार्यालय पर रविवार को होने वाली 'अटल आवासीय विद्यालय' की प्रवेश परीक्षा से ठीक पहले...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: परीक्षा से ठीक पहले श्रमिक पंजीकरण निरस्त, मजदूरों का श्रम कार्यालय पर जोरदार हंगामा

"गरीब कहां जाएं?": एलपीजी सिलेंडर ₹60 महंगा होने पर फूटा जनता का गुस्सा, जानें नए रेट

नई दिल्ली। शनिवार को एलपीजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 60 रुपए और...
Breaking News  दिल्ली NCR  दिल्ली 
"गरीब कहां जाएं?": एलपीजी सिलेंडर ₹60 महंगा होने पर फूटा जनता का गुस्सा, जानें नए रेट

सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

देवबंद (सहारनपुर)। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'मानव कल्याण मंच' की महिला मंडल शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

खाली खेत में करें इस फसल की खेती 60 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में मिलेगा बड़ा मुनाफा

आज के समय में खेती में कम समय में ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फसलों की मांग तेजी से बढ़ रही...
कृषि 
खाली खेत में करें इस फसल की खेती 60 दिन में होगी तगड़ी कमाई कम लागत में मिलेगा बड़ा मुनाफा

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर। शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान हेतु शनिवार को तहसील रामपुर मनिहारान में...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में सम्पूर्ण समाधान दिवस संपन्न, जिलाधिकारी ने किसानों को दिये निःशुल्क बीज और सोलर ट्रैप

सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

देवबंद (सहारनपुर)। नगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था 'मानव कल्याण मंच' की महिला मंडल शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के देवबंद में 'नारी वंदन समारोह' में सुरक्षा और स्वावलंबन पर जोर, विभिन्न प्रतिभाएं सम्मानित 

सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

सहारनपुर (रामपुर मनिहारान)। पुलिस टीम ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 227 ग्राम अवैध चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार

मेरठ: जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही 07 शिकायतों का हुआ निस्तारण

   मेरठ। उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप शनिवार को तहसील सदर में 'सम्पूर्ण समाधान दिवस' का आयोजन किया गया।...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: जिलाधिकारी ने तहसील सदर में सुनीं जनसमस्याएं, मौके पर ही 07 शिकायतों का हुआ निस्तारण

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं