जन औषधि दिवस : पीएम मोदी ने कहा, 'हर नागरिक को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयां उपलब्ध कराना हमारी प्रतिबद्धता'

On

 नई दिल्ली। जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह पहल यह सुनिश्चित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दिखाती है कि हर नागरिक को सस्ती कीमतों पर अच्छी दवाइयां मिलें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया, "जन औषधि दिवस 2026 के अवसर पर, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना से लाभान्वित होने वाले सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। यह पहल गुणवत्तापूर्ण दवाओं को किफायती दामों पर उपलब्ध कराने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जन औषधि केंद्रों के माध्यम से अनगिनत परिवार स्वास्थ्य देखभाल खर्चों में बचत कर रहे हैं और उचित उपचार प्राप्त कर रहे हैं।" इसके साथ ही, पीएम मोदी ने 'भारतीय जन औषधि योजना' के परिवर्तनकारी प्रभाव की एक झलक भी शेयर की।

दैनिक राशिफल: 05 मार्च, 2026, गुरुवार  ये भी पढ़ें  दैनिक राशिफल: 05 मार्च, 2026, गुरुवार

'माईगव इंडिया' ने लिखा है, "हेल्थकेयर सिस्टम तब सबसे मजबूत होते हैं जब वे आसानी से मिलने वाले और सबको साथ लेकर चलने वाले हों।" पोस्ट में आगे लिखा गया है, "जन औषधि लाखों लोगों की जिंदगी को बेहतर बना रही है, यह सुनिश्चित करके कि जरूरी दवाएं सस्ती और पहुंच में रहें। कस्बों और ग्रामीण जिलों में इसकी बढ़ती मौजूदगी न सिर्फ स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच को मजबूत कर रही है, बल्कि स्थानीय उद्यमियों और समुदायों को भी मजबूत बना रही है।" 'माईगव इंडिया' से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट किया गया, "सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयों के जरिए जन औषधि केंद्र करोड़ों गरीब और मिडिल क्लास परिवारों को बड़ी राहत दे रहे हैं। देशभर में हजारों केंद्रों के माध्यम से आम नागरिकों को 50–80 प्रतिशत तक सस्ती दवाइयां मिल रही हैं।" 'माईगव इंडिया' के अनुसार, जन औषधि केंद्रों से सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं लेकर देशवासियों ने अब तक 40,000 करोड़ रुपए से अधिक की बचत की है। हर दिन 15 लाख से अधिक लोग जन औषधि केंद्रों से गुणवत्तापूर्ण और किफायती दवाइयां खरीदकर इस पहल पर अपना भरोसा जता रहे हैं। केवल 12 वर्षों में जन औषधि केंद्रों का नेटवर्क 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंच गया है। इसके अलावा, जन औषधि केंद्रों की बिक्री 7.29 करोड़ रुपए (2014) से बढ़कर 2,000 करोड़ रुपए से अधिक पहुंची है, जो कि किफायती और गुणवत्तापूर्ण दवाओं पर देशवासियों के भरोसे को दर्शाती है।

राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी ये भी पढ़ें  राहुल गांधी ने ईरान मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल; जताई हैरानी

वहीं, जन औषधि केंद्रों पर 2,110 से अधिक दवाइयां, 315 सर्जिकल उत्पाद और 29 उपचार श्रेणियों की जरूरी दवाएं उपलब्ध, ताकि हर नागरिक को एक ही जगह सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। जन औषधि केंद्रों पर मात्र 1 रुपए प्रति पैड की दर से उपलब्ध सैनेटरी पैड्स की 100 करोड़ से अधिक बिक्री देशभर में महिलाओं की स्वच्छता, स्वास्थ्य और सम्मान को सशक्त बना रही है। 'माईगव इंडिया' के 'एक्स' पोस्ट में बताया गया कि महिलाओं के नेतृत्व को सशक्त बनाते हुए पिछले तीन वित्तीय वर्षों में खुले नए जन औषधि केंद्रों में लगभग 60 प्रतिशत केंद्र महिलाओं की ओर से संचालित हैं।

मुरादाबाद: सोनकपुर ओवरब्रिज के पास पति-पत्नी के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी ये भी पढ़ें  मुरादाबाद: सोनकपुर ओवरब्रिज के पास पति-पत्नी के संदिग्ध शव मिलने से हड़कंप, हत्या की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

Views: 26

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

नई दिल्ली । लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि संसदीय...
Breaking News  राष्ट्रीय 
पप्पू यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के समर्थन में कहा, अविश्वास प्रस्ताव की जरूरत नहीं

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर में आज शनिवार को जनसुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन का संवदेनशील चेहरा नजर आया। एसपी सिटी सत्यनारायण...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

  लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की शनिवार को बाल-बाल जान बची। कौशांबी जाते समय अचानक आई   वहीं,...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग,  चॉपर में धुआं भरा, बाल-बाल बची जान

मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ में डिलीवरी के बाद नहीं बच सकी महिला की जान, निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा

मेरठ: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरना

मेरठ। शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी कार्यालय...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरना

उत्तर प्रदेश

मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरे मुंबई के सुप्रसिद्ध फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ के नामचीन होटल में फिल्म निर्देशक के कमरे से लाखों की चोरी, एसी ठीक करने आए कर्मचारियों पर शक

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं