सिविल सर्विसेज परीक्षा में जामिया आरसीए के 38 स्टूडेंट सफल, 15 महिलाएं भी शामिल

On

नई दिल्ली। संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में जामिया मिल्लिया इस्लामिया आरसीए के छात्रों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। नई दिल्ली स्थित जामिया विश्वविद्यालय की रेजीडेंट कोचिंग एकेडमी (आरसीए) के कुल 38 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन 38 अभ्यर्थियों में 15 महिलाएं भी शामिल हैं। जामिया के इन उम्मीदवारों ने सिविल सर्विसेज परीक्षा के 10, टॉप 20 और टॉप 30 में भी अपनी जगह बनाई है। विश्वविद्यालय का कहना है कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय के लिए बेहद गर्व की बात है। गौरतलब है कि जामिया मिल्लिया इस्लामिया की यह आवासीय अकादमी खास तौर पर उन प्रतिभाशाली युवाओं को सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए प्रशिक्षण देती है, जो आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आते हैं।

 

जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस ये भी पढ़ें  जौनपुर: अराजक तत्वों ने होली के दिन मचाया उत्पात, इमामबाड़े में तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, पुलिस ने दर्ज किया केस

दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया ये भी पढ़ें  दुबई में फंसे बांग्लादेश एयरलाइंस के 27 क्रू मेंबर को यूएस-बांग्ला की उड़ान ने स्वदेश पहुंचाया

यहां उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ रहने और मार्गदर्शन की सुविधा भी दी जाती है। सबसे खास बात यह रही कि अकादमी के 4 अभ्यर्थियों ऐसे हैं जिन्होंने सिविल सर्विसेज परीक्षा में देश के टॉप 50 में जगह बनाई है। जामिया के इन प्रतिभाशाली युवाओं ने ऑल इंडिया रैंक 7, 14, 24 और 29 प्राप्त कर जामिया मिल्लिया इस्लामिया का नाम रोशन किया। ऑल इंडिया रैंक 7 पर जामिया आरसीए के एआर राजा मोहिदीन, 14वें पर सुरभि यादव, 24वें स्थान पर इफरा शम्स अंसारी और 29वें स्थान पर नाबिया परवेज हैं। इनके अलावा भी कई अन्य अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास कर विभिन्न अखिल भारतीय और केन्द्रीय सेवाओं में जगह बनाई है। शुक्रवार को यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया है। यह परिणाम अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 के बीच हुए व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार के आधार पर घोषित किया गया है।

इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो ये भी पढ़ें  इब्राहिम अली खान के बर्थडे पर सबा पटौदी का भावुक पोस्ट, कहा-बिल्कुल दादा जैसे हो

 

आयोग की ओर से जारी मेरिट सूची के अनुसार कुल 958 उम्मीदवारों को विभिन्न अखिल भारतीय और केंद्रीय सेवाओं में नियुक्ति के लिए अनुशंसित किया गया है। इनमें अकेले जामिया आरसीए के ही 38 उम्मीदवार शामिल हैं। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के कुलपति मजहर आसिफ और कुलसचिव मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और धैर्य का परिणाम है। साथ ही उन्होंने अकादमी के अध्यापकों और कर्मचारियों की भी सराहना की, जिन्होंने विद्यार्थियों को लगातार मार्गदर्शन दिया और उनका हौसला बढ़ाया। कुलसचिव मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने कहा कि इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, खासकर महिलाओं की सफलता विश्वविद्यालय के लिए बहुत खुशी की बात है।

 

उन्होंने कहा कि इन विद्यार्थियों की उपलब्धि आने वाले युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी, जो अभी इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, अकादमी की प्रभारी प्राध्यापिका समीना बानो ने इस सफलता को विद्यार्थियों की लगातार मेहनत और विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग का नतीजा बताया। उन्होंने बताया कि पिछले एक वर्ष के दौरान अकादमी में पढ़ाई और मार्गदर्शन को और बेहतर बनाने के लिए कई नई पहलें की गईं, जिनका अच्छा परिणाम अब देखने को मिला है। यूपीएससी द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर राजेश्वरी सुवे एम रही हैं और तीसरे स्थान पर अकांश ढुल रहे हैं। बीते साल जामिया आरसीए के 32 छात्रों का यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में चयन हुआ था। तब आरसीए के कुल 78 छात्र अंतिम राउंड तक पहुंचे थे और ये सभी सिविल सर्विसेज के साक्षात्कार में शामिल हुए थे। 

Views: 140

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश में घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। मिली...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय  बिज़नेस  बाजार की हलचल  
घरेलू गैस सिलेंडर हुआ महंगा, दिल्ली में अब ₹913 में मिलेगा LPG, 7 मार्च से लागू हुए नए रेट

मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर- जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो विवाहिताओं की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पुलिस और प्रशासन के...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में दहेज की बलि चढ़ीं दो विवाहिताएं , परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने की जांच शुरू

मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुज़फ्फरनगर- नगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। काली नदी श्मशान घाट मंदिर के पास रहने...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर से दुखद खबर: लापता 6 वर्षीय मासूम का शव नाले में मिला, परिवार में मचा कोहराम

मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

मुज़फ्फरनगर- जिले में आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। एक तरफ जहाँ छपार क्षेत्र में दो युवकों पर...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में अपराध का तांडव: छपार में जानलेवा हमला और चरथावल में चोरी-आगजनी से दहशत, एक वारंटी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

बिजनौर। जनपद के नांगल क्षेत्र में होली के त्योहार के दिन एक दुखद हादसा सामने आया है। रंग खेलने के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: होली खेलने के बाद नहाने गई विवाहिता की संदिग्ध मौत, गैस गीजर से दम घुटने की आशंका

मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

मुरादाबाद: जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पत्नी का गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप, पुलिस ने की जांच शुरू

छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जनपद के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) वीरेंद्र कुमार शर्मा ने नगर क्षेत्र कर्वी के...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  झांसी  
छात्राओं से मसाज कराने का वीडियो वायरल, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निलंबित

सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में होंडा इंडिया फाउंडेशन द्वारा पुलिस विभाग...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
सीएम योगी ने 50 क्यूआरटी वाहनों को दिखाई हरी झंडी, यूपी में 'सुरक्षा ही विकास की पहली शर्त'

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
UP के IPS अफसरों का 'अनोखा' अर्थशास्त्र: साल भर में 10 करोड़ की जमीन हुई 3 करोड़ की, कोई सबसे रईस तो किसी के पास घर तक नहीं