वायु सेना के सुखोई विमान दुर्घटना में दोनों पायलटो की मौत: नागपुर के फ्लाइट लेफ्टनेंट पूर्वेश दुरगकर और स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वीरगति को प्राप्त
स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की कुछ ही दिनों बाद होनी थी शादी
नागपुर। असम के कार्बी आंगलोंग जिले में 5 मार्च की रात वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान के प्रशिक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से नागपुर जिले के सपूत फ्लाइट लेफ्टनेंट पूर्वेश दुरगकर और स्क्वॉड्रन लीडर अनुज वीरगति को प्राप्त हुए। स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की कुछ ही दिनों बाद शादी होनी थी, इसके लिए परिवार में तैयारियां चल रही थीं, लेकिन जैसे ही वायुसेना ने स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ की मौत की पुष्टि की तो परिवार में मातम पसर गया।
ये भी पढ़ें जयशंकर ने फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर से की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चावायुसेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान यह विमान असम के कार्बी आंगलोंग जिले के घने जंगल और पहाड़ी क्षेत्र से गुजर रहा था कि अचानक रडार से गायब हो गया। थोड़ी ही देर में विमान का जमीन पर नियंत्रण से संपर्क टूट गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत खोज अभियान शुरू किया गया लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों वैमानिकों को बचाया नहीं जा सका।
वीरगति प्राप्त फ्लाइट लेफ्टनेंट पूर्वेश दुरगकर मूलतः नागपुर जिले के निवासी थे। उन्होंने भंडारा जिले के शाहपुर में डीएसए अकादमी से अपने सैन्य पूर्व-प्रशिक्षण को पूरा किया था। लगभग तीन वर्ष पूर्व वे भारतीय वायुसेना से पास आउट हुए थे। उनके साहसपूर्ण कार्यों और समर्पित सेवा के लिए पूरे विदर्भ सहित देशभर में शोक व्यक्त किया जा रहा है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दोनों वैमानिकों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि, "सुखोई विमान दुर्घटना में स्क्वॉड्रन लीडर अनुज और फ्लाइट लेफ्टनेंट पूर्वेश दुरगकर के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण और साहस भारतीय वायुसेना की सर्वोच्च परंपरा का प्रतीक है। देश उनके बलिदान को नमन करता है।"
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।
वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

टिप्पणियां