मुज़फ्फरनगर में बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना
मुजफ्फरनगर। जनपद की जानसठ तहसील में शनिवार को उस समय भारी हंगामा और हिंसक झड़प हो गई, जब एक मकान के बैनामे को लेकर बुजुर्ग के परिजनों और वकीलों के बीच खूनी संघर्ष छिड़ गया। इस विवाद में हमलावरों ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। तहसील परिसर में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हमलावरों ने जमकर उत्पात मचाया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल अध्यक्ष को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
तहसील जानसठ के सब रजिस्ट्रार कार्यालय में ग्रामीण के द्वारा अपनी भतीजी के नाम मकान के बैनामे की रजिस्ट्री करने से रोकने को लेकर उसकी पुत्री, दामाद, पुत्रों, ससुर सहित अज्ञात लोगों ने बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रमोद शर्मा पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया। इस दौरान एक हमलावर को वकीलों ने पकड़ लिया और जमकर उसकी धुनाई की। हमलावर किसी तरह से छूटकर फरार हो गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पर हमले को लेकर वकीलों ने हंगामा खड़ा कर दिया। आक्रोशित अधिवक्ता हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सब रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर धरना देकर बैठ गए।
ये भी पढ़ें रणवीर सिंह धमकी मामला : अमेरिकी नंबर का इस्तेमाल कर हैरी बॉक्सर ने मांगे थे 10 करोड़ रुपएमौके पर पहुंचे एसडीएम राजकुमार भारती, सीओ रुपाली राव व कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने अधिवक्ताओं को हमलावरों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने धरना समाप्त किया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बार सभागार में पहुंचकर अधिवक्ताओं को गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने सब रजिस्ट्रार कार्यालय से विक्रेता ग्रामीण की पुत्री के ससुर को हिरासत में ले लिया है।
.jpg)
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
मुजफ्फरनगर की जमीनी हकीकत, राजनीति और क्राइम से जुड़ी हर खबर को वीडियो रिपोर्टिंग के जरिए बेबाकी से पहुँचाने वाले इस्तेखार अब्बासी पिछले 3 वर्षों से रॉयल बुलेटिन परिवार का हिस्सा हैं। BJMC डिग्री धारक इस्तेखार ने अपनी सधी हुई रिपोर्टिंग और खबरों की गहरी समझ से जिले में एक खास पहचान बनाई है।
मुजफ्फरनगर से जुड़ी खबरों और सुझावों के लिए इनसे संपर्क करें: 📞 मोबाइल: 8266055143

टिप्पणियां