देहरादून पुलिस का 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 21 लोग दबोचे
देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम मदिरापान करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने अपना डंडा तेज कर दिया है। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने खुले में शराब पीने वाले 21 लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस की इस सख्ती से हुड़दंगियों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, एसएसपी देहरादून के निर्देश पर पुलिस ने प्रेमनगर, नन्दा की चौकी, सुद्धोवाला, झाझरा, विधोली और पौंधा जैसे संवेदनशील इलाकों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कई लोग सड़क किनारे, चौराहों पर और अपनी कारों के भीतर शराब पीते हुए पाए गए। पुलिस ने इन सभी 21 व्यक्तियों को मौके से हिरासत में लिया और सरकारी वाहनों में बैठाकर थाने ले आई।
ये भी पढ़ें देहरादून: शेखुल एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट भूमि प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, 193 लोगों को नोटिसथाने में पुलिस ने इन सभी हुड़दंगियों को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी जारी की। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थानों पर नशा करना और उसके बाद हुड़दंग मचाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने सभी 21 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम (Police Act) के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 5,250 रुपये का नकद जुर्माना वसूला है।
पुलिस प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि यदि उनके क्षेत्र में कहीं भी खुले में शराब पीने या नशा करने की घटना सामने आती है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि देवभूमि की मर्यादा और सार्वजनिक सुरक्षा बनी रहे।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
यह 'रॉयल बुलेटिन' न्यूज़ नेटवर्क का आधिकारिक संपादकीय डेस्क (Editorial Desk) है। यहाँ से मुज़फ्फरनगर, नोएडा और देशभर के हमारे विस्तृत रिपोर्टिंग नेटवर्क से प्राप्त समाचारों को प्रमाणित और संपादित करने के बाद पाठकों तक पहुँचाया जाता है। हमारी डेस्क टीम 24x7 सक्रिय रहती है ताकि आप तक सबसे सटीक, विश्वसनीय और निष्पक्ष खबरें बिना किसी देरी के पहुँच सकें। न्यूज़ रूम से संबंधित सूचनाओं और प्रेस विज्ञप्ति के लिए आप हमें news@royalbulletin.in पर संपर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियां