शामली में कॉलोनाइजर्स का दुस्साहस: सरकारी रजवाहे की पटरी पर बिना एनओसी बिछा दिया खड़ंजा

प्रॉपर्टी डीलर का बड़ा खेल; सिंचाई विभाग ने निर्माण को बताया अवैध, 12 मार्च के बाद एमडीए चलाएगा पीला पंजा

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में अवैध कॉलोनाइजर्स के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब सरकारी संपत्तियों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया है। ताजा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर सिम्भालका रेलवे अंडरपास के समीप का है, जहां एक कॉलोनाइजर ने अपने निजी फायदे के लिए सिंचाई विभाग के रजवाहे की पटरी (कच्चे रास्ते) पर बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से खड़ंजा निर्माण कर डाला।

जानकारी के अनुसार, रजवाहे की यह पटरी पूरी तरह सिंचाई विभाग के अधिकार क्षेत्र में आती है। नव-निर्मित अवैध कॉलोनी तक जाने वाले रास्ते को पक्का दिखाने और ग्राहकों को लुभाने के लिए प्रॉपर्टी डीलर ने रातों-रात सरकारी जमीन पर ईंटें बिछवा दीं। मौके पर कार्य कर रहे मजदूरों ने बताया कि यह निर्माण कार्य प्रॉपर्टी डीलर कोकन द्वारा कराया जा रहा है। जब इस संबंध में विभाग से जानकारी ली गई, तो पता चला कि इसके लिए कोई एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) जारी नहीं की गई है।

शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप ये भी पढ़ें  शामली में सपा नेता और सभासद पति गिरफ्तार: दुकान पर अवैध कब्जे और युवक को बंधक बनाने का आरोप

सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस निर्माण को पूरी तरह अवैध करार देते हुए कहा कि सरकारी संपत्ति पर किसी भी तरह का हस्तक्षेप दंडनीय अपराध है। विभाग जनहित के कार्यों के लिए ही एनओसी जारी करता है, न कि निजी कॉलोनाइजर्स के फायदे के लिए। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही मौके का निरीक्षण कर अवैध निर्माण रुकवाया जाएगा और संबंधित भू-माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ में सुभासपा की रैली से पहले ओपी राजभर बोले- सपा के गढ़ में इस बार एनडीए को मिलेगी जीत ये भी पढ़ें  आजमगढ़ में सुभासपा की रैली से पहले ओपी राजभर बोले- सपा के गढ़ में इस बार एनडीए को मिलेगी जीत

वहीं, मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण (एमडीए) ने भी इस मामले में कड़ा रुख अपनाया है। फिलहाल बोर्ड परीक्षाओं में अधिकारियों की व्यस्तता के कारण ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रुकी हुई है, लेकिन विभाग ने स्पष्ट किया है कि 12 मार्च के बाद जनपद की सभी अवैध कॉलोनियों पर 'पीला पंजा' चलाया जाएगा। सूत्रों की मानें तो यह कॉलोनी पूरी तरह मानकों के विपरीत है और ग्राहकों को बड़े आर्थिक नुकसान की आशंका है।

होली से पहले नोएडा में मिलावटखोरों पर हड़कंप: भारी मात्रा में रिफाइंड ऑयल सीज, पनीर और रसगुल्ले के नमूने लिए ये भी पढ़ें  होली से पहले नोएडा में मिलावटखोरों पर हड़कंप: भारी मात्रा में रिफाइंड ऑयल सीज, पनीर और रसगुल्ले के नमूने लिए

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

दीपक शर्मा | जिला प्रभारी | शामली Picture

शामली के वरिष्ठ पत्रकार श्री दीपक शर्मा वर्ष 2022 से रॉयल बुलेटिन परिवार के एक निष्ठावान और कर्मठ स्तंभ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। आपने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में की थी और 'सत्यभाष', 'दैनिक प्रभात', 'क्राइम न्यूज़ और नेटवर्क 10' जैसे संस्थानों में कार्य करते हुए ज़मीनी रिपोर्टिंग के गहरे अनुभव हासिल किए।

पिछले 4 वर्षों से रॉयल बुलेटिन के साथ जुड़े दीपक शर्मा वर्तमान में जिला प्रभारी (शामली) का दायित्व संभाल रहे हैं। जिले की राजनीतिक नब्ज और सामाजिक मुद्दों पर उनकी पकड़ बेजोड़ है। शामली जिले की खबरों, जन-समस्याओं और संवाद हेतु आप उनसे मोबाइल नंबर 8273275027 पर संपर्क कर सकते हैं।

नवीनतम

देहरादून पुलिस का 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 21 लोग दबोचे

देहरादून। सार्वजनिक स्थानों पर सरेआम मदिरापान करने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ देहरादून पुलिस ने अपना डंडा...
देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून पुलिस का 'ऑपरेशन मर्यादा': सार्वजनिक स्थानों पर जाम छलकाने वाले 21 लोग दबोचे

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR के आदेश; स्वामी बोले- 'सत्य की जीत होगी, गौमाता की आवाज दबाने की साजिश'

वाराणसी/प्रयागराज। प्रयागराज की एक विशेष पाक्सो (POCSO) अदालत द्वारा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR के आदेश; स्वामी बोले- 'सत्य की जीत होगी, गौमाता की आवाज दबाने की साजिश'

शामली में कॉलोनाइजर्स का दुस्साहस: सरकारी रजवाहे की पटरी पर बिना एनओसी बिछा दिया खड़ंजा

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में अवैध कॉलोनाइजर्स के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि उन्होंने अब सरकारी संपत्तियों...
Breaking News  शामली 
शामली में कॉलोनाइजर्स का दुस्साहस: सरकारी रजवाहे की पटरी पर बिना एनओसी बिछा दिया खड़ंजा

देहरादून में महमूद मदनी के एजुकेशनल ट्रस्ट भूमि मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों की अनुमति निरस्त और 193 को नोटिस

देहरादून। उत्तराखंड में 'शेखुल एजुकेशनल चैरिटेबल ट्रस्ट' से जुड़े बहुचर्चित भूमि खरीद-फरोख्त मामले में देहरादून जिला प्रशासन ने कड़ा रुख...
Breaking News  देश-प्रदेश  उत्तराखंड 
देहरादून में महमूद मदनी के एजुकेशनल ट्रस्ट भूमि मामले में बड़ी कार्रवाई, 5 लोगों की अनुमति निरस्त और 193 को नोटिस

मोरना में अनियंत्रित कार सैलून में घुसी, शटर और दीवार तोड़कर भीतर पहुंची; बड़ा हादसा टला, दुकान में रखा कीमती सामान चकनाचूर

मोरना। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना कस्बे में शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मोरना में अनियंत्रित कार सैलून में घुसी, शटर और दीवार तोड़कर भीतर पहुंची; बड़ा हादसा टला, दुकान में रखा कीमती सामान चकनाचूर

उत्तर प्रदेश

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR के आदेश; स्वामी बोले- 'सत्य की जीत होगी, गौमाता की आवाज दबाने की साजिश'

वाराणसी/प्रयागराज। प्रयागराज की एक विशेष पाक्सो (POCSO) अदालत द्वारा ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  वाराणसी 
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण की FIR के आदेश; स्वामी बोले- 'सत्य की जीत होगी, गौमाता की आवाज दबाने की साजिश'

अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

मुरादाबाद। नागरिक सुरक्षा विभाग (Civil Defence) मुरादाबाद के समर्पित और अनुभवी स्वयंसेवक अशोक कुमार गुप्ता के खाते में एक और...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
अशोक कुमार गुप्ता की बड़ी उपलब्धि: नागरिक सुरक्षा विभाग में डिवीजनल वार्डन (आरक्षित) पद पर पदोन्नति

होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

मुरादाबाद। आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
होली पर मुरादाबाद पुलिस का 'एक्शन प्लान': ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च और होलिका दहन स्थलों का कड़ा पहरा

काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली

मथुरा/वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में बाबा श्री विश्वेश्वर के गौना उत्सव (रंगभरी एकादशी) की तैयारियां चल रही है।...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मथुरा 
काशी विश्वनाथ धाम से भेजे गए गुलाल से मथुरा में भगवान श्री लड्डू गोपाल खेलेंगे होली