आजमगढ़ में सुभासपा की रैली से पहले ओपी राजभर बोले- सपा के गढ़ में इस बार एनडीए को मिलेगी जीत

On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओपी राजभर ने दावा किया है कि समाजवादी पार्टी के गढ़ आजमगढ़ में आगामी चुनावों में एनडीए की जीत होगी। ओपी राजभर 22 फरवरी को आजमगढ़ में शक्ति प्रदर्शन करेंगे। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा, "इस रैली से सुभासपा का चुनावी शंखनाद होगा। इसमें 10 हजार से अधिक प्रबुद्ध ब्राह्मण हिस्सा ले रहे हैं। अन्य जातियों के लोग भी रैली में आ रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को सपा अपना गढ़ बताती है, लेकिन 22 फरवरी को उनके गढ़ का पता चल जाएगा। आगामी चुनावों में आजमगढ़ की सभी विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत होगी। ओपी राजभर ने कहा कि जब भी सपा की सरकार रही, तब पूरे राज्य में सिर्फ एक जाति विशेष का दबदबा रहा।

 

बागपत में महिला की हत्या पर आक्रोश: नग्न शव मिलने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशानों की पुष्टि, कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय ये भी पढ़ें  बागपत में महिला की हत्या पर आक्रोश: नग्न शव मिलने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशानों की पुष्टि, कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय

बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें ये भी पढ़ें  बिजनौर: चांद की तस्दीक के साथ मुकद्दस रमजान शुरू, तरावीह की गूंज से महकीं मस्जिदें

नौकरी से लेकर थानों तक उसी जाति का वर्चस्व रहा। इसी से दुखी होकर जनता ने सपा का साथ छोड़ा। 22 फरवरी को सपा को महसूस हो जाएगा कि आगामी चुनाव में क्या होने वाला है। एसआईआर प्रक्रिया के विरोध को लेकर ओपी राजभर ने कहा कि विपक्ष सिर्फ विरोध के नाम पर दिखावा कर रहा है। सड़क और सदन में एसआईआर के खिलाफ बात उठाई जा रही है, लेकिन वही विरोधी दल बूथ लेवल पर अपने कार्यकर्ताओं को एसआईआर से जुड़े काम में लगा रहे हैं। उन्होंने कहा, "वे (विपक्ष) जनता के बीच सिर्फ यह दिखावा कर रहे हैं कि वे एसआईआर के खिलाफ हैं।

शिक्षा के मंदिर में बड़ा धोखा: बरेली में प्रधानाचार्य ने फीस डकार कर नहीं दिए प्रवेश पत्र, परीक्षा से वंचित छात्राओं ने घेरा थाना, प्रिंसिपल हिरासत में ये भी पढ़ें  शिक्षा के मंदिर में बड़ा धोखा: बरेली में प्रधानाचार्य ने फीस डकार कर नहीं दिए प्रवेश पत्र, परीक्षा से वंचित छात्राओं ने घेरा थाना, प्रिंसिपल हिरासत में

 

इसके साथ ही, एसआईआर का विरोध अपनी हार को छिपाने के लिए कर रहे हैं। बिहार में भी विपक्ष के नेताओं ने यही काम किया। आने वाले समय में एसआईआर पर यही दिखावा विपक्ष पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और असम जैसे राज्यों में करेगा।" जबलपुर में पथराव की घटना पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "कुछ शरारती तत्व हैं जो देश में दंगे, अशांति और कर्फ्यू चाहते हैं। ऐसे तत्व गड़बड़ी पैदा करके सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।" लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में पेशी पर मंत्री ओपी राजभर ने कहा, "यह कोर्ट का आदेश है। चूंकि कोर्ट ने नोटिस जारी किया है, इसलिए राहुल गांधी कोर्ट के निर्देशों का पालन करेंगे।" 

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

अर्चना सिंह | Online News Editor Picture

मूल रूप से गोरखपुर की रहने वाली अर्चना सिंह वर्तमान में 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज एडिटर के रूप में कार्य कर रही हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों से अधिक का गहरा अनुभव है। नोएडा के प्रतिष्ठित 'जागरण इंस्टीट्यूट' से इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त अर्चना सिंह ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में पुलिस पत्रिका 'पीसमेकर' से की थी। इसके उपरांत उन्होंने 'लाइव इंडिया टीवी' और 'देशबंधु' जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दीं।

वर्ष 2017 से 'रॉयल बुलेटिन' परिवार का अभिन्न अंग रहते हुए, वे राजनीति, अपराध और उत्तर प्रदेश के सामाजिक-सांस्कृतिक मुद्दों पर प्रखरता से लिख रही हैं। गोरखपुर की मिट्टी से जुड़े होने के कारण पूर्वांचल और पूरे उत्तर प्रदेश की राजनीति पर उनकी विशेष पकड़ है।

नवीनतम

अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुंबई/मुजफ्फरनगर। वैश्विक राजनीति में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, विशेषकर अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती तल्खी ने सर्राफा बाजार में आग...
Breaking News  बिज़नेस 
अमेरिका-ईरान तनाव से सोना-चांदी बेकाबू, ₹2.50 लाख के पार पहुंची चांदी, सोने में भी आई तेज़ी

मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर। जनपद के बघरा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरोत्तमपुर माजरा में सरकारी शिक्षा तंत्र की एक बेहद शर्मनाक...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में शिक्षा व्यवस्था की खुली पोल! सवा नौ बजे तक नहीं खुला स्कूल का ताला, गेट के बाहर बैठकर गुरुजी का इंतजार करते रहे मासूम

मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना पुरकाजी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव फलौदा में सरकारी तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 24 बीघा तालाब की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, तहसीलदार भी 'कब्जे' की साजिश में शामिल ?

मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। तहसील क्षेत्र के राजपुर-छाजपुर गांव में बन रहे ड्रीम प्रोजेक्ट 'मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय' के निर्माण में मानकों की...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुज़फ्फरनगर में 30 करोड़ के मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालय में 'पीली ईंटों' का खेल, एसडीएम के निरीक्षण में खुली भ्रष्टाचार की पोल

मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। शहर के वार्ड संख्या 39, सहारनपुर बस स्टैंड के पीछे स्थित इंद्रा कॉलोनी में चल रहे नाली व सड़क...
Breaking News  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में 'विक्की त्यागी' के नाम पर 'हिन्दू नेता' को दी जान से मारने की धमकी, नगर पालिका का ठेकेदार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश

'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने 'यादव जी की लव स्टोरी' से जुड़े हालिया...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
'यादव जी की लव स्टोरी' पर बोले अखिलेश यादव: "भाजपा नफरत की पटकथा लिखती है, हम दिलों को जोड़ने की"

लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

लखनऊ। आगामी रमज़ान और होली के त्योहारों को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन...
उत्तर प्रदेश  लखनऊ 
लखनऊ में रमज़ान और होली से पहले FSDA की ताबड़तोड़ छापेमारी, 41 लाख रुपये से अधिक के खाद्य पदार्थ सीज

बिजनौर में मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद के सभी आठ विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर में  मतदाता पुनरीक्षण के लिए 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस, सभी बूथों पर तैनात रहेंगे बीएलओ

बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

बिजनौर। आज के दौर में जहाँ शादियों में लग्जरी कारों, महंगी बग्गियों और दिखावे पर लाखों रुपये पानी की तरह...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  बिजनौर 
बिजनौर: लग्जरी कारों की जगह 'ट्रैक्टर' पर सवार होकर दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा, सादगी और किसान संस्कृति ने जीता सबका दिल

सर्वाधिक लोकप्रिय