बागपत में महिला की हत्या पर आक्रोश: नग्न शव मिलने के एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशानों की पुष्टि, कैंडल मार्च निकाल मांगा न्याय
बागपत। शहर कोतवाली क्षेत्र के टटीरी-सूरजपुर महनवा मार्ग पर एक सप्ताह पूर्व मिली महिला की नग्न लाश के मामले में अब तक कोई ठोस सुराग हाथ न लगने से जनता में भारी रोष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के शरीर पर चोट के गंभीर निशान पाए जाने के बाद से हत्या की आशंका पुख्ता हो गई है। घटना के अनावरण में हो रही देरी के विरोध में आज बागपत के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया और पुलिस प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च, दी श्रद्धांजलि
घटना के विरोध में आज पूरनपुर नवादा और बाछोड़ गांव सहित जनपद के कई स्थानों पर सन्नाटा और आक्रोश का माहौल रहा। शाम ढलते ही सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोगों ने हाथों में कैंडल लेकर शांतिपूर्ण मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मृतका को श्रद्धांजलि देते हुए चेतावनी दी
ये भी पढ़ें रामपुर: जेल की सलाखों के पीछे बिगड़ी आज़म खान की तबीयत, मुलाकात के बाद समर्थकों ने जताई गहरी चिंता
कि यदि पुलिस जल्द ही इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा नहीं करती है, तो वे बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
200 सीसीटीवी फुटेज और 10 हिरासत में, फिर भी सफलता नहीं
पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए पांच अलग-अलग टीमें गठित की हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अब तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है और शक के आधार पर 10 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। हालांकि, महिला की शिनाख्त और हत्या के पीछे के मुख्य कारण अभी भी रहस्य बने हुए हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और की गई और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक के पास नग्न अवस्था में फेंका गया।
शिनाख्त के लिए पुलिस कर रही गांवों में संपर्क
रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने के बाद से पुलिस आसपास के गांवों में लापता महिलाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही महिला की पहचान कर ली जाएगी और घटना का सफल अनावरण किया जाएगा। वर्तमान में पुलिस हर पहलू, जिसमें रंजिश और यौन उत्पीड़न की आशंका भी शामिल है, पर गहनता से जांच कर रही है।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

टिप्पणियां