बागपत में मायके रह रही विवाहिता के साथ पड़ोसी बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर हुआ सनसनीखेज खुलासा
बागपत। जनपद के अमीनगर सराय क्षेत्र से रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहाँ अपने मायके में रह रही एक विवाहिता के साथ पड़ोस के ही एक बुजुर्ग द्वारा पिछले तीन महीनों से डरा-धमकाकर दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ जब विवाहिता के गर्भवती होने की जानकारी परिवार को मिली। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता का निकाह शामली जनपद में हुआ था लेकिन पति से विवाद के चलते वह पिछले एक वर्ष से अपने मायके में रह रही थी। पीड़िता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला आरोपी शमशाद उसे अपने घर लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरने के बहाने बुलाता था और वहीं उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। आरोपी पिछले तीन महीनों से लगातार डरा-धमकाकर इस वारदात को अंजाम दे रहा था।
मामले में नया मोड़ तब आया जब दोनों परिवारों के बीच समझौता होने के बाद महिला वापस अपनी ससुराल शामली पहुँची। वहाँ अचानक तबीयत बिगड़ने पर जब डॉक्टरी जांच कराई गई तो उसके तीन माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई। इस जानकारी के बाद ससुराल पक्ष ने उसे दोबारा मायके भेज दिया। परिजनों के पूछने पर पीड़िता ने पड़ोसी बुजुर्ग की सारी करतूत बयां की जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
पीड़िता की तहरीर पर थाना सिंघावली अहीर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की। उपनिरीक्षक प्रियवृत आर्य ने बताया कि आरोपी शमशाद को उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराया है और आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को उचित न्याय मिल सके।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां