मेरठ में 'विदेशी' घुसपैठ का बड़ा खुलासा: 34 साल से छिपकर रह रही पाकिस्तानी मां-बेटी पर मुकदमा, ISI कनेक्शन की जांच शुरू

जासूसी का जाल या पहचान का फर्जीवाड़ा? आर्मी हेडक्वार्टर और दूतावासों की विजिट से मचा हड़कंप

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभाग की नींद उड़ा दी है। शहर के देहली गेट थाना क्षेत्र में एक पाकिस्तानी महिला और उसकी बेटी के खिलाफ भारतीय नागरिकता के बिना, दशकों से अवैध रूप से रहने और फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारतीय पहचान पत्र बनवाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि ये दोनों पिछले 34 सालों से पुलिस और इंटेलिजेंस की नजरों से बचकर यहां रह रही थीं।

एसएसपी अविनाश पांडेय के आदेश पर हुई इस कार्रवाई ने एलआईयू (LIU) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवालिया निशान लगा दिए हैं। आरोप है कि इन महिलाओं ने न केवल फर्जी कागजात तैयार किए, बल्कि संवेदनशील सैन्य प्रतिष्ठानों तक अपनी पहुंच बनाई।

गांधी पॉलिटेक्निक: राजीव सिंह को अतिरिक्त प्रभार से हटाने के निर्णय पर प्रबंध समिति की मुहर; जांच के लिए समिति गठित ये भी पढ़ें  गांधी पॉलिटेक्निक: राजीव सिंह को अतिरिक्त प्रभार से हटाने के निर्णय पर प्रबंध समिति की मुहर; जांच के लिए समिति गठित

निकाह पाकिस्तान में, जालसाजी मेरठ में

पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब देहली गेट निवासी रुकसाना नाम की महिला ने साक्ष्यों के साथ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, मेरठ के एक ब्रास बैंड कारोबारी फरहत मसूद ने साल 1988 में पाकिस्तान जाकर सबा उर्फ नाजी से निकाह किया था। निकाह के बाद सबा भारत आ गई। 1993 में उनकी बेटी ऐमन फरहत का जन्म भी पाकिस्तान में हुआ, जिसे पाकिस्तानी पासपोर्ट पर भारत लाया गया था। कायदे से उन्हें भारतीय नागरिकता के लिए आवेदन करना चाहिए था, लेकिन आरोप है कि उन्होंने फर्जी तरीके से यहीं के दस्तावेज तैयार करवा लिए।

आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप ये भी पढ़ें  आगरा का नौसेनाकर्मी ISI के लिए कर रहा था जासूसी; यूपी ATS ने दबोचा, युद्धपोतों की तस्वीरें भेजने का आरोप

ISI से तार जुड़े होने का गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बेहद गंभीर दावे किए हैं। आरोप है कि:

सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत ये भी पढ़ें  सुप्रीम कोर्ट ने 13 साल से बेड पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को इच्छामृत्यु की दी इजाजत

  • फर्जी जन्म प्रमाण पत्र: पाकिस्तानी मूल की ऐमन का भारत के एक स्थानीय अस्पताल से फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट बनवाया गया।

  • संवेदनशील दौरों की आशंका: अवैध निवास के दौरान इन मां-बेटी ने कथित तौर पर आर्मी हेडक्वार्टर और कई विदेशी दूतावासों (Embassies) की विजिट की।

  • खुफिया एजेंसी से लिंक: रुकसाना ने आरोप लगाया है कि सबा के मायके पक्ष के संबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से हैं और ये लोग कारोबारी बनकर जासूसी की गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

34 साल की 'खामोशी' ने सुरक्षा पर उठाए सवाल

एसएसपी ने बताया कि यह मामला सिर्फ एक अवैध निवास का नहीं, बल्कि बड़ी सुरक्षा चूक का संकेत दे रहा है। इतने वर्षों तक एक विदेशी नागरिक बिना वैध नागरिकता के शहर के बीचों-बीच कैसे रहता रहा, यह जांच का मुख्य बिंदु है। पुलिस अब इनके बैंक ट्रांजेक्शन, पासपोर्ट की डिटेल और पिछले सालों में की गई विदेश यात्राओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है। देहली गेट थाना पुलिस ने धोखाधड़ी और विदेशी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है।

Views: 168

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

नवीनतम

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

खतौली (मुजफ्फरनगर)। मासूम बच्चियों की सुरक्षा को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए खतौली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई...
Breaking News  मुख्य समाचार  मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में मासूम से दरिंदगी करने वाला 'दरिंदा' मुठभेड़ में लंगड़ा, डेढ़ साल की बच्ची से की थी हैवानियत

फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

वॉशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को कहा कि ईरान की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम 2026 फीफा विश्व...
अंतर्राष्ट्रीय  Breaking News 
फीफा विश्व कप 2026: ट्रंप ने ईरान को दिया 'ग्रीन सिग्नल', पर सुरक्षा पर जताई चिंता

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी, ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

नयी दिल्ली। सरकार ने पश्चिम एशिया संकट के कारण बनी परिस्थितियों को देखते हुए सिलेंडर और पाइप से आपूर्ति की...
Breaking News  मुख्य समाचार  राष्ट्रीय 
LPG संकट पर सरकार का बड़ा फैसला: होटलों में कोयला-केरोसिन की वापसी,  ग्रामीण क्षेत्रों में सिलेंडर की बुकिंग 45 दिन के अंतराल पर

उत्तर प्रदेश

मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में 'जीरो टॉलरेंस' का डंडा अब रसूखदारों पर भी चलने लगा है। मुरादाबाद में...
Breaking News  उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में भाजपा मेयर विनोद अग्रवाल की जमीन पर चला 'योगी का बुलडोजर', हाईवे किनारे बनी बाउंड्री ध्वस्त

यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उप निरीक्षक नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों की भर्ती के...
उत्तर प्रदेश  मुख्य समाचार  लखनऊ 
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में शामिल होंगे 15.75 लाख से अधिक अभ्यर्थी 

मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

मुरादाबाद। नगर निगम ने शहर में लंबे समय से टैक्स का भुगतान न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ आर-पार...
उत्तर प्रदेश  मुरादाबाद 
मुरादाबाद में नगर निगम का चला'हंटर': टैक्स बकायादार दुकानों-प्रतिष्ठानों पर जड़े ताले, मचा हड़कंप

सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान छिनैती के मुकदमें में फरार चल रहे दो बदमाशों को घायलावस्था...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद दो छिनैती के आरोपी घायल हालत में गिरफ्तार

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
UP का बड़ा गैंगवार: विक्की त्यागी के हत्यारे सागर मलिक के पिता की गोलियों से भूनकर हत्या, बागपत में शादी में हुई वारदात
"बाप का, चाचा का, ताऊ का... सबका बदला ले लिया!", विक्की त्यागी की हत्या से सुर्ख़ियों में आये सागर मलिक के पिता की हत्या कर बोला हमलावर
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव