जनप्रतिनिधि और प्रशासन मिलकर दबा रहे जनता की आवाज, जेल का डर दिखाना संभव नहीं: विजय राघव

On

 

मेरठ। सेंट्रल मार्केट के पीड़ित व्यापारियों और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलनरत गुरुकुल फाउंडेशन के पदाधिकारी विजय राघव ने सत्ता पक्ष के कुछ जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ताकतवर जनप्रतिनिधि अपनी शक्ति का दुरुपयोग कर किसान, मजदूर और छोटे व्यापारियों की आवाज को कुचलने का प्रयास कर रहे हैं।

मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा  ये भी पढ़ें  मेरठ: अस्पताल की तीसरी मंजिल से कूदा युवक,पैर टूटा 

जेल का डर दिखाकर नहीं बुझेगी क्रांति की मशाल

हर आंगनबाड़ी से 10 हजार मांगने का वीडियो वायरल, एटा के सीडीओ निलंबित  ये भी पढ़ें  हर आंगनबाड़ी से 10 हजार मांगने का वीडियो वायरल, एटा के सीडीओ निलंबित

विजय राघव ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से कुछ रसूखदार जनप्रतिनिधियों के दबाव में काम कर रहा है। समाज की आवाज उठाने वाले आंदोलनकारियों को जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "यह देश क्रांतिकारियों का रहा है। क्रांति की मशाल को जेल का डर दिखाकर न अंग्रेज बुझा पाए थे और न ही आज के सत्ताधारी बुझा पाएंगे।" उन्होंने बताया कि सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के हक में आवाज उठाने पर उन्हें जेल भेजा गया, लेकिन अब व्यापारी और महिलाएं भी जेल जाने को तैयार हैं।

मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित ये भी पढ़ें  मुरादाबाद में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा द्वारा होली मिलन एवं स्मृति सम्मान समारोह किया गया आयोजित

किसानों और व्यापारियों के दमन का आरोप

आंदोलनकारियों का आरोप है कि भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह पर भी फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। विजय राघव ने बताया कि रात के 2:00 बजे पुलिस ने बल प्रयोग कर शांतिपूर्वक चल रहे धरने को जबरन समाप्त कराया और टेंट तक उखाड़ दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कार्रवाइयों से जनता का आक्रोश कम होने के बजाय और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि ऐसे जनप्रतिनिधियों को चिन्हित किया जाए जो सरकार की छवि धूमिल कर रहे हैं।

विपक्ष से मिला आश्वासन, लखनऊ में हुई मुलाकात

मामले में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। हाल ही में पीड़ित व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक अतुल प्रधान के नेतृत्व में लखनऊ जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। विजय राघव ने बताया कि अखिलेश यादव ने आश्वासन दिया है कि उनकी सरकार आने पर समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा और वे इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाएंगे। उन्होंने सरकार और विपक्ष दोनों से आग्रह किया कि इस मामले को वोट बैंक की राजनीति से ऊपर उठकर सामूहिक जिम्मेदारी के साथ सुलझाया जाए।

सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई की तैयारी

विजय राघव ने स्पष्ट किया कि आवास विकास विभाग को जो नोटिस दिए गए हैं, विभाग उन्हें अपनी रिपोर्ट में शामिल कर माननीय सुप्रीम कोर्ट में दाखिल करे। उन्होंने कहा कि जैसे ही विभाग की रिपोर्ट कोर्ट में जाएगी, उसी के आधार पर गुरुकुल फाउंडेशन की ओर से साक्ष्यों के साथ सुप्रीम कोर्ट में रिट पिटीशन दाखिल की जाएगी।

इस दौरान अंशुल तोमर, सुदीप जैन, संजय पुंडीर, ओंकार सिंह, चंदन सिंह पटवाल, सुभाष तोमर और सतीश भाई सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

 

Views: 9

रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:

देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:

आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।

टिप्पणियां

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

रविता ढांगे | Online News Editor  Picture

रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।

रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

नवीनतम

महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। सदर ब्लॉक सभागार कूकड़ा में बुधवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती सपना कश्यप के आगमन...
मुज़फ़्फ़रनगर 
महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने की जनसुनवाई, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर कूकड़ा का किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी संघ ने राज्यमंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को नौकरी देने की उठाई मांग

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला महामंत्री अमित सुधा के नेतृत्व...
मुज़फ़्फ़रनगर 
मुजफ्फरनगर में सफाई कर्मचारी संघ ने राज्यमंत्री कपिल देव को सौंपा ज्ञापन, आश्रितों को नौकरी देने की उठाई मांग

रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

नई दिल्ली। क्या आप भी हर महीने मोबाइल रिचार्ज कराते-कराते परेशान हो चुके हैं?क्या आपने कभी सोचा है कि...
Breaking News  राष्ट्रीय 
रिचार्ज खत्म होते ही Incoming Calls बंद क्यों? संसद में राघव चड्ढा ने उठाया बड़ा मुद्दा

जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

  मुंबई। हरीश राणा की इच्छामृत्यु के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए मेडिकल सपोर्ट सिस्टम हटाने   संजय...
Breaking News  मनोरंजन 
जब संजय लीला भंसाली की 'इच्छामृत्यु' पर आधारित फिल्म बनाने पर हुआ था हल्ला, विवादों में रही थी फ्लॉप फिल्म

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर। अदालत में हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अपर सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-चार की अदालत...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर में हत्या के दोषी को उम्रकैद, अदालत ने लगाया 25 हजार रुपये का जुर्माना

सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

   सहारनपुर। सहारनपुर पुलिस विभाग में उस समय हड़कंप मच गया जब एंटी करप्शन टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर: भ्रष्टाचार पर एंटी करप्शन टीम का प्रहार, 15 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल गिरफ्तार

मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

   मेरठ। मेरठ पुलिस ने शहर के चर्चित कोनवे होटल (Conway Hotel) में हुई चोरी की सनसनीखेज वारदात का सफल खुलासा...
उत्तर प्रदेश  मेरठ 
मेरठ: 'नशे' और 'नए मोबाइल' की चाहत ने बनाया चोर, पुलिस को छकाने के लिए 50 किमी पैदल चला आरोपी गिरफ्तार

सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

लखनौती (सहारनपुर)। जनपद के लखनौती क्षेत्र में सड़क सुरक्षा के अभाव और लापरवाही के कारण एक 24 वर्षीय युवा ने...
उत्तर प्रदेश  सहारनपुर 
सहारनपुर के लखनौती में भैंसा-बुग्गी से टकराई बाइक, देहरादून ले जाते समय युवक की मौत

सर्वाधिक लोकप्रिय

शामली के भाजपा नेता मनीष चौहान को हत्या में फंसाने की बड़ी साजिश , नाहिद हसन समेत 3 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, गिरफ्तारी की तैयारी
मुज़फ्फरनगर न्यूज़ : खतौली स्कूल कांड में नया मोड़, राजवीर टीटू पर हमले के मुख्य आरोपी आशीष चौधरी की संदिग्ध मौत, प्रिंसिपल ममता दत्त शर्मा के साथ जुड़ा था नाम
मुजफ्फरनगर: नमाज पढ़ाकर लौट रहे इमाम पर जानलेवा हमला; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, इलाके में तनाव
मुज़फ्फरनगर में शादी समारोह से लौट रहे भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, कार चालक ने रची थी खौफनाक साजिश, खालापार से 9 गिरफ्तार
मुज़फ्फरनगर में जानसठ बार संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुरी तरह पीटा, अस्पताल में भर्ती, वकीलों ने आरोपी को जमकर धुना