मेरठ: बेटे की हत्या को हादसा दिखाने की साजिश, पीड़ित पिता ने एसएसपी ऑफिस में लगाई न्याय की गुहार
मेरठ। जनपद के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र में जनवरी माह में हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। मृतक आकाश के पिता हंसराज उर्फ पप्पू ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एक प्रार्थना पत्र सौंपा है जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की सोची-समझी साजिश के तहत हत्या की गई थी। पीड़ित पिता ने नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और अपने परिवार के लिए सुरक्षा की मांग की है।
घटनाक्रम के अनुसार यह मामला बीती 10 जनवरी का है। पीड़ित पिता का आरोप है कि उनके बेटे आकाश को प्रशांत और अनमोल खारी नामक युवकों ने कुछ जरूरी बात करने के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर आकाश की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसके शव को रेल की पटरी पर फेंक दिया ताकि पूरी घटना एक ट्रेन हादसा प्रतीत हो।
प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने पुलिस की सुस्त कार्रवाई पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि मामले की रिपोर्ट 11 जनवरी को थाना पल्लवपुरम में धारा 105 बीएनएस के तहत दर्ज हो चुकी है लेकिन घटना के दो महीने बीत जाने के बाद भी अब तक किसी भी अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित का यह भी गंभीर आरोप है कि इस मामले में सीओ दौराला द्वारा कोई ठोस संज्ञान नहीं लिया जा रहा है और उल्टा पीड़ित परिवार पर ही फैसले के लिए नाजायज दबाव बनाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें अमरोहा: खेत से लौटे 5 वर्षीय छात्र का अपहरण, बदमाशों ने परिजनों से मांगी 12 लाख की फिरौतीहंसराज ने एसएसपी मेरठ को बताया कि पुत्र खोने के गम के साथ-साथ अब उन्हें अपने परिवार की जान-माल का डर भी सता रहा है। उन्होंने गुहार लगाई है कि नामजद आरोपियों को तुरंत सलाखों के पीछे भेजा जाए और उन्हें न्याय दिलाया जाए। 10 मार्च की तारीख वाले इस प्रार्थना पत्र ने एक बार फिर मेरठ पुलिस की तफ्तीश पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां