मेरठ: डॉ. शशिकांत शर्मा "एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी" अवार्ड से सम्मानित, चिकित्सा और समाज सेवा में लहराया परचम
मेरठ। होम्योपैथी चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले मेरठ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. शशिकांत शर्मा को प्रतिष्ठित “एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी” अवार्ड से नवाजा गया है। ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ इंटेलेक्चुअल की ओर से रविवार को मेरठ के शांति निकेतन स्कूल में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।
ये भी पढ़ें मेरठ: सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों का कलेक्ट्रेट पर हल्ला बोल, समस्याओं के समाधान के लिए दिया धरनापूर्व जस्टिस राजेश टंडन ने प्रदान किया सम्मान
ये भी पढ़ें संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली एसपी अंशिका वर्मा जल्द करेंगे शादी, राजस्थान में होंगे सभी कार्यक्रमकार्यक्रम के मुख्य अतिथि, पूर्व हाई कोर्ट न्यायाधीश एवं उत्तराखंड लॉ कमीशन के चेयरपर्सन जस्टिस राजेश टंडन ने डॉ. शशिकांत शर्मा को उनके मानवीय कार्यों के लिए पुरस्कृत किया। "एपोस्टल ऑफ ह्यूमैनिटी" अवार्ड देश की उन चुनिंदा हस्तियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास किया है। डॉ. शर्मा को यह सम्मान होम्योपैथी के माध्यम से रोगियों की सेवा और उनके सामाजिक समर्पण के लिए दिया गया है।
उच्च शिक्षा और उपलब्धियों का सफर
डॉ. शशिकांत शर्मा ने पंजाब के लुधियाना से बीएचएमएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद राजस्थान की टांटिया यूनिवर्सिटी से साइकेट्री में एमडी की डिग्री हासिल की है। चिकित्सा के प्रति उनकी रुचि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में वे किडनी रोगों पर पीएचडी कर रहे हैं और योग में भी पीजीडी की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
पुरस्कार को स्वर्गीय पिता को किया समर्पित
सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. शर्मा भावुक नजर आए और उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने स्वर्गीय पिता डॉ. सुनील दत्त शर्मा को दिया। उन्होंने कहा कि आज वे जिस मुकाम पर हैं, वह केवल अपने पिता की प्रेरणा और मार्गदर्शन की बदौलत हैं और यह सम्मान उन्हीं के आदर्शों को समर्पित है।
अनेक सम्मानों से रहे हैं विभूषित
डॉ. शर्मा को इससे पहले भी कई बार सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें 2015 में मेरठ रत्न, 2022 में ग्लोबल लीडरशिप एक्सीलेंस अवार्ड और 2024 में हैनिमैन रत्न अवार्ड जैसे प्रमुख पुरस्कार शामिल हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजक प्रकाश निधि शर्मा, शांति निकेतन स्कूल के चेयरमैन विशाल जैन और जयप्रकाश अग्रवाल सहित शहर की कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां