देहरादूनः मोतीचूर फ्लाईओवर के पास बस समेत कई वाहन आग की चपेट में, 2 की मौत, 9 घायल
देहरादून। उत्तराखंड के जनपद देहरादून के थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर रविवार रात हुए हादसे में दो लोगों की मृत्यु हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। रोडवेज बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली और दो अन्य वाहन हादसे का शिकार हुए। आग लगने से बस और स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, देहरादून से हरिद्वार जा रही रोडवेज बस ( यूके- 404 पीए-1678) की फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से आ रही एक स्कॉर्पियो बस से टकरा गई। स्कॉर्पियो के पीछे चल रहा लोडेड ट्रक ( एचआर-146- ई-0605) और एक्सयूवी 3 एक्स 0 (यूके -07 एचसी-5084) भी आपस में भिड़ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में लगे सीएनजी सिलेंडर के फटने की आशंका है, जिसके कारण स्कॉर्पियो और रोडवेज बस में आग लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय हरिद्वार भेजा गया। मौके पर चौकी इंचार्ज सपतऋषि और एसपी सिटी हरिद्वार मौजूद रहे। प्रशासन ने ट्रैफिक को सामान्य करवा दिया है। हादसे के कारण हरिद्वार क्षेत्र में भूपतवाला तक लंबा जाम लग गया था। दुर्घटना के शिकार लोगों में झंडा मेला देहरादून से बिजनौर लौट रहे लोग शामिल थे।
दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार कुसुम (30) पत्नी सचिन तथा सचिन (40) पुत्र नंदराम, निवासी भोगपुर नजीबाबाद (उत्तर प्रदेश) की मृत्यु हो गई। दोनों झंडा मेला देहरादून से अपने गृह जनपद बिजनौर लौट रहे थे।
घायलों में गुलशन (11), सुभाष (40), विक्की (28), आरव (6), लबी (19), नीतू (35), सोनिया (12), अंशिका (6) और दिव्यांशु (8) शामिल हैं। सभी घायल बिजनौर जनपद के विभिन्न गांवों के निवासी बताए गए हैं।
रॉयल बुलेटिन से जुड़ें:
देश-प्रदेश की ताज़ा ख़बरों को सबसे पहले पढ़ने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल को फॉलो करें:
आपको यह खबर कैसी लगी? अपनी राय नीचे कमेंट बॉक्स में ज़रूर दे। आपकी राय रॉयल बुलेटिन को और बेहतर बनाने में बहुत उपयोगी होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
रविता ढांगे 'रॉयल बुलेटिन' में ऑनलाइन न्यूज़ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और डिजिटल न्यूज़ डेस्क के प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत 'समाचार टुडे' से की थी, जहाँ उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों और न्यूज़ ऑपरेशन्स के बुनियादी सिद्धांतों को सीखा।
रविता ढांगे की सबसे बड़ी विशेषता उनकी मजबूत तकनीकी पृष्ठभूमि है; उन्होंने BCA, PGDCA और MCA (Master of Computer Applications) जैसी उच्च डिग्रियां प्राप्त की हैं। उनकी यह तकनीकी विशेषज्ञता ही 'रॉयल बुलेटिन' को डिजिटल रूप से सशक्त बनाती है। वर्ष 2022 से संस्थान का अभिन्न हिस्सा रहते हुए, वे न केवल खबरों के संपादन में निपुण हैं, बल्कि न्यूज़ एल्गोरिदम और डेटा मैनेजमेंट के जरिए खबरों को सही दर्शकों तक पहुँचाने में भी माहिर हैं। वे पत्रकारिता और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) के बेहतरीन संगम का प्रतिनिधित्व करती हैं, जिससे पोर्टल की डिजिटल रीच और विश्वसनीयता में निरंतर वृद्धि हो रही है।

टिप्पणियां